{"_id":"5bfac3afbdec2241427bb564","slug":"upendra-kushwaha-says-modi-wants-to-make-pm-but-not-insult-coercion","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाना चाहता हूं पर अपमान सहकर नहीं- उपेंद्र कुशवाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाना चाहता हूं पर अपमान सहकर नहीं- उपेंद्र कुशवाहा
भाषा, पटना
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को कहा कि वह चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी 2019 में फिर से प्रधानमंत्री बनें लेकिन वह पार्टी का अपमान सहन नहीं करेंगे। कुशवाहा ने कई ट्वीट करते हुए न्याय और सम्मान की मांग की। बहरहाल, उन्होंने सीटों की हिस्सेदारी के मुद्दे का जिक्र नहीं किया। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख ने बिहार राजग में सीटों की हिस्सेदारी के मुद्दे के हल के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था।
हाल ही में हुयी एक घोषणा के अनुसार भाजपा और जदयू बिहार में बराबर बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। समझा जाता है कि इससे रालोसपा को मिलने वाली सीटें कम होंगी। राजग में शामिल रालोसपा ने 2014 में तीन सीटों पर जीत हासिल की थी।
कुशवाहा ने ट्वीट किया, ‘‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को 2019 में फिर से प्रधानमंत्री बनाना चाहता हूं। लेकिन अपमान सहकर नहीं।’’ उन्होंने भाजपा से साफ कहा कि अगर ज्यादा सीटें देनी है तो दो वरना अपनी सीटें अपने पास रखो।
विज्ञापन
कुशवाहा ने अपने विचार व्यक्त करने के लिए रामधारी सिंह दिनकर की प्रसिद्ध कृति ‘‘रश्मिरथी’’ की कुछ पंक्तियों को भी उद्धृत किया। बहरहाल, उन्होंने कुछ स्थानों पर मूल शब्दों को बदल दिया।
कुशवाहा ने कहा, ‘‘दो न्याय अगर तो, ज्यादा दो। पर, इसमें यदि बाधा हो। तो दे दो केवल हमारा सम्मान, रखो अपनी धरती तमाम।" मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री कुशवाहा ने इससे पहले शनिवार को मुंगेर में पार्टी के एक समारोह में मोदी से अपील की थी कि वह सीटों के तालमेल मुद्दे के हल के लिए हस्तक्षेप करें।