फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Upendra Kushwaha News: Kushwaha met Home Minister Amit Shah in Delhi, discussed this issue

Upendra Kushwaha News : गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली जाकर मिले कुशवाहा; क्या हुई बात, यह भी बताया

Thu, 28 Sep 2023 08:21 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 28 Sep 2023 08:21 AM IST
सार

Bihar News : रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली में उनकी मुलाकात केन्द्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा नेता अमित शाह जी से हुई। बिहार की राजनीतिक स्थिति एवं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए की रणनीति पर विशेष चर्चा की। 

विज्ञापन
Upendra Kushwaha News: Kushwaha met Home Minister Amit Shah in Delhi, discussed this issue
केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा नेता अमित शाह के साथ रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा आज दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा नेता अमित शाह से मिले। इस संबंध में उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार की राजनीतिक स्थिति और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए की रणनीति पर विशेष चर्चाएं हुई। इस मौके पर राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनन्द भी उपस्थित थे। कहा जा रहा है कि सीट शेयरिंग को लेकर दोनों नेताओं के बीच बात हुई। इसके अलावा कई अहम मुद्दों पर भी बात हुई। दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीट पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने को लेकर एकजुटता पर बल दिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


किस बात पर क्या बात हुई यह भी बताया 
राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा और केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा नेता अमित शाह के बीच हुई इस मुलाक़ात के दौरान उन्होंने बिहार में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत की। बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित कैसे हो इस बात पर विस्तार से बातें हुईं। उन्होंने बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चाएं की। उपेन्द्र कुशवाहा और अमित शाह  आज लगभग आधे घंटे तक बातचीत किए। उपेन्द्र कुशवाहा की यह मुलाक़ात उनकी पहली मुलाक़ात नहीं है बल्कि इससे पहले भी  उनसे वह 20 अप्रैल को मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपेंद्र कुशवाहा ने फिर नीतीश पर किया हमला 
राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर होते रहे हैं। दिल्ली से लौटने के बाद एअरपोर्ट पर उपेन्द्र कुशवाहा फिर नीतीश कुमार और जदयू पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नीतीश कुमार की पार्टी पूरी तरीके से खत्म हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सांसद सुशील मोदी जो कह रहे हैं वह बात सही है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जदयू के कई नेता हमारे संपर्क में हैं और कई नेता इधर-उधर भटक रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया कि वह दिन दूर नहीं है, आने वाले समय में नीतीश कुमार की पार्टी पूरी तरीके से खत्म हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed