फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Upendra Kushwaha debunks speculations of disgruntlement over not becoming a minister

Upendra Kushwaha: कुशवाहा बोले- मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज नहीं, मेरे लिए पद से ज्यादा विचारधारा बड़ी

Sat, 20 Aug 2022 09:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 20 Aug 2022 09:09 PM IST
सार

कुशवाहा ने कहा कि इतिहास गवाह है कि मेरे लिए पद बड़ा नहीं, मिशन बड़ा है, विचारधारा बड़ी है और इसी विचारधारा को बर्बाद करने की हो रही साजिश को नाकाम करने के लिए एक खास मिशन से मैंने अपनी पार्टी विलय जदयू में करने का फैसला लिया। 

विज्ञापन
Upendra Kushwaha debunks speculations of disgruntlement over not becoming a minister
Upendra Kushwaha

विस्तार

बिहार सरकार में मंत्री न बनाए जाने को लेकर जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को साफ किया है कि उनके लिए पद बड़ा नहीं है, बल्कि मिशन और विचारधारा बड़ी है। 
विज्ञापन


मेरे बारे में प्रचारित की गईं भ्रामक खबरें
कुशवाहा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मेरे लिए पद बड़ा नहीं, मिशन बड़ा है, विचारधारा बड़ी है। जदयू नेता ने आगे लिखा कि बिहार से बाहर होने के कारण मेरे बारे में अनेक तरह की भ्रामक एवं अनाप-शनाप खबरें प्रचारित की गई हैं और की जा रही हैं। 
विज्ञापन


पद नहीं मिलने पर कभी नहीं जताई नाराजगी
उन्होंने आगे कहा कि ऐसी अनर्गल बातों को हवा देने वाले महानुभावों को मालूम होना चाहिए अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कभी भी पद नहीं मिलने पर उपेंद्र कुशवाहा ने नाराजगी नहीं जताई, बल्कि कई बार अपनी नाराजगी जताने के लिए बड़े-बड़े पदों को लात जरूर मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विचारधारा को बचाने के लिए किया पार्टी का जदयू में विलय
उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि मेरे लिए पद बड़ा नहीं, मिशन बड़ा है, विचारधारा बड़ी है और इसी विचारधारा को बर्बाद करने की हो रही साजिश को नाकाम करने के लिए एक खास मिशन से मैंने अपनी पार्टी विलय जदयू में करने का फैसला लिया। हमारे सभी साथियों का निष्कर्ष था कि राज्य ही नहीं पूरे देश स्तर पर नीतीश कुमार एक मात्र ऐसे कर्मठ, अनुभवी व साफ छवि के नेता हैं जिनके नेतृत्व में इस विचारधारा को बचाया व बढ़ाया जा सकता है।  


पार्टी के लिए काम करना हमारे लिए सबसे बड़ा धर्म
कुशवाहा ने आगे कहा, मैं यह बात एलानिया तौर पर कहना चाहता हूं कि आज की तारीख में पार्टी संगठन के लिए काम करना हमारे लिए सबसे बड़ा धर्म है। ऐसे में मेरा पक्ष जाने बिना मंत्री बनने पर नाराज होने की बात करने वाले महानुभावों मुझ पर कृपा कीजिए प्लीज। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed