{"_id":"5dd01d328ebc3e54d9797868","slug":"union-minister-giriraj-singh-wants-leave-politics-after-made-population-control-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर स्थापना का मेरा काम पूरा हुआ, जनसंख्या कानून के बाद राजनीति से हो जाऊंगा दूर: गिरिराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर स्थापना का मेरा काम पूरा हुआ, जनसंख्या कानून के बाद राजनीति से हो जाऊंगा दूर: गिरिराज
Sat, 16 Nov 2019 09:41 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 16 Nov 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजनीति छोड़ने के बारे में बड़ा बयान दिया है। गिरिराज ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर स्थापना का तो मेरा काम पूरा हो गया। मेरे जैसे लोगों का अब राजनीति से अलविदा लेने का वक्त आ गया है, खासकर जनसंख्या नियंत्रण कानून और हो जाए तो मैं राजनीति से अपने आप को अलग कर लूंगा।
विज्ञापन
Union Minister Giriraj Singh in Bihar: Ayodhya me Ram mandir sthapna ka mera kaam to pura ho gya hai, mere jaise log ka ab rajneet se alvida lene ka waqt aa gya hai, khaas kar ke, jansankhya niyantran kanoon ho jayga main rajneet se apne ko alag kar lunga. pic.twitter.com/mFUvc6aDcS
— ANI (@ANI) November 16, 2019विज्ञापन
इससे पहले गिरिराज सिंह ने शुक्रवार शाम को अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में ड्रोन उड़ाया था। उन्होंने इसका वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर लोगों को जानकारी दी थी। जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था।
विज्ञापन
शनिवार को किए गए अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि कल पहली बार ड्रोन उड़ाने में हाथ आजमाया। इसके बाद उनके पोस्ट पर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। अधिकतर यूजर्स ने लिखा कि इसमें बम लगाकर पाकिस्तान को निशाना बनाओ। वहीं कई यूजर्स ने विपक्षी पार्टियों के नेताओं को लेकर निशाना साधा।