{"_id":"557a755e-c134-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"uncle-raped-with-minor-niece","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म
हाजीपुर/एजेंसी
Updated Mon, 20 May 2013 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के साथ यौन शोषण के खिलाफ सख्त कानून की मांग भले ही जोर पकड़ रही हो, लेकिन दरिंदगी की वारदातों में कमी आती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
बिहार के वैशाली जिले में एक कलयुगी चाचा पर अपनी ही 11 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक जिले के गोरोल थाना क्षेत्र का निवासी 40 वर्षीय मिथुन राम आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। मिथुन पर आरोप है कि उसने कल रात अपनी भतीजी को अपने घर में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़ित बच्ची ने इसकी सूचना अपने माता-पिता को दी। बच्ची के माता-पिता ने आरोपी चाचा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।