फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two watchmen of Bidupur police station found sleeping while on duty in Vaishali, got into fight

Vaishali: बिदुपुर थाने के दो चौकीदार ड्यूटी के दौरान सोते मिले, थानेदार के फटकार लगाने पर दोनों में हुई मारपीट

Mon, 20 Mar 2023 03:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 20 Mar 2023 03:44 PM IST
सार

वैशाली के बिदुपुर थाने के दो चौकीदार ड्यूटी के दौरान शनिवार रात चकौसन बाजार में सोते पाए गए थे। जानकारी मिलने पर थानेदार ने दोनों की लापरवाही पर फटकार लगाई। इसके बाद वे आपस में मारपीट करने लगे, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Two watchmen of Bidupur police station found sleeping while on duty in Vaishali, got into fight
आपस में मारपीट करते चौकीदार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में वैशाली जिले के बिदुपुर थाने के दो चौकीदार ड्यूटी के दौरान सोते मिले थे। उन दोनों को थानेदार ने फटकार लगाई। इसके बाद वे आपस में मारपीट करने लगे। मामला थाने के चकौसन बाजार में बीती रात्रि शनिवार का बताया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, बिदुपुर थाने के दो चौकीदार ड्यूटी के दौरान चकौसन बाजार में शनिवार रात सोते हुए पाए गए थे। किसी ने दोनों का वीडियो बनाकर बिदुपुर थानेदार को भेज दिया था। इसके बाद थाना प्रभारी खुद गस्ती के दौरान मौके पहुंचे। वहां भेजे गए वीडियो की पुष्टि होने के बाद उन्होंने दोनों की लापरवाही पर फटकार लगाई थी।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों चौकीदारों के बीच तू तू-मैं मैं होने लगी और दोनों मारपीट करने लगे। इसी बीच दोनों के घर वालों को मामले का पता चला। फिर दोनों चौकीदारों के बेटे और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उसके बाद मामला और बिगड़ गया। दोनों तरफ से लाठियां चलने लगीं। इस घटना में दोनों चौकीदार समेत उनके परिवार के चार लोग जख्मी हुए हैं। यह पूरी घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चौकीदार बिजेंद्र का सिर लाठी लगने से फट गया है। वहीं, चौकीदार बालेश्वर पासवान भी जख्मी हुआ है। इन सभी का इलाज बिदुपुर अस्पताल में किया गया है। बिजेंद्र चौकीदार संघ का नेता भी है। घटना के बाद प्रशासन इसे आपसी छोटी-मोटी घटना करार दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed