{"_id":"6418321b6cb32a711d08d416","slug":"two-watchmen-of-bidupur-police-station-found-sleeping-while-on-duty-in-vaishali-got-into-fight-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vaishali: बिदुपुर थाने के दो चौकीदार ड्यूटी के दौरान सोते मिले, थानेदार के फटकार लगाने पर दोनों में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vaishali: बिदुपुर थाने के दो चौकीदार ड्यूटी के दौरान सोते मिले, थानेदार के फटकार लगाने पर दोनों में हुई मारपीट
Mon, 20 Mar 2023 03:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 20 Mar 2023 03:44 PM IST
सार
वैशाली के बिदुपुर थाने के दो चौकीदार ड्यूटी के दौरान शनिवार रात चकौसन बाजार में सोते पाए गए थे। जानकारी मिलने पर थानेदार ने दोनों की लापरवाही पर फटकार लगाई। इसके बाद वे आपस में मारपीट करने लगे, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
आपस में मारपीट करते चौकीदार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में वैशाली जिले के बिदुपुर थाने के दो चौकीदार ड्यूटी के दौरान सोते मिले थे। उन दोनों को थानेदार ने फटकार लगाई। इसके बाद वे आपस में मारपीट करने लगे। मामला थाने के चकौसन बाजार में बीती रात्रि शनिवार का बताया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, बिदुपुर थाने के दो चौकीदार ड्यूटी के दौरान चकौसन बाजार में शनिवार रात सोते हुए पाए गए थे। किसी ने दोनों का वीडियो बनाकर बिदुपुर थानेदार को भेज दिया था। इसके बाद थाना प्रभारी खुद गस्ती के दौरान मौके पहुंचे। वहां भेजे गए वीडियो की पुष्टि होने के बाद उन्होंने दोनों की लापरवाही पर फटकार लगाई थी।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों चौकीदारों के बीच तू तू-मैं मैं होने लगी और दोनों मारपीट करने लगे। इसी बीच दोनों के घर वालों को मामले का पता चला। फिर दोनों चौकीदारों के बेटे और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उसके बाद मामला और बिगड़ गया। दोनों तरफ से लाठियां चलने लगीं। इस घटना में दोनों चौकीदार समेत उनके परिवार के चार लोग जख्मी हुए हैं। यह पूरी घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चौकीदार बिजेंद्र का सिर लाठी लगने से फट गया है। वहीं, चौकीदार बालेश्वर पासवान भी जख्मी हुआ है। इन सभी का इलाज बिदुपुर अस्पताल में किया गया है। बिजेंद्र चौकीदार संघ का नेता भी है। घटना के बाद प्रशासन इसे आपसी छोटी-मोटी घटना करार दे रहा है।