{"_id":"684ea24b84ae6ffb440399c4","slug":"two-sisters-returning-from-coaching-in-vaishali-were-molested-beaten-up-when-they-protested-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: वैशाली में कोचिंग से लौट रही दो बहनों से छेड़छाड़, विरोध करने पर की पिटाई, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: वैशाली में कोचिंग से लौट रही दो बहनों से छेड़छाड़, विरोध करने पर की पिटाई, केस दर्ज
Sun, 15 Jun 2025 04:08 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 15 Jun 2025 04:08 PM IST
सार
वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र में दो बहनों से कोचिंग से लौटते समय गांव के दो युवकों ने छेड़छाड़ और मारपीट की। एक बहन को दांत से काटकर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र में दो बहनों के साथ एक मनचले युवक ने छेड़छाड़ और मारपीट की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनें कोचिंग से पढ़ाई कर लौट रही थीं, तभी रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने उन्हें जबरन रोक लिया। आरोप है कि अशोक पासवान उर्फ पियरका और दिलीप पासवान उर्फ मंजू पासवान, जो धाना पासवान के पुत्र हैं, ने अपने दरवाजे के पास दोनों बहनों को रोककर पहले छेड़छाड़ की कोशिश की। जब लड़कियों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक बहन को दांत से काटकर घायल भी कर दिया गया।
चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, तो आरोपी मौके से भाग निकले। बाद में दोनों बहनें किसी तरह घर पहुंचीं और पूरी बात अपने पिता को बताई। पिता ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पीड़ित परिवार को थाने में लिखित आवेदन देने की सलाह दी।
यह भी पढ़ें: 50 साल के शख्स का शव मिलने से हड़कंप, पार्टी में गया था, वापस नहीं लौटा; मौसेरे भाई पर लगा आरोप
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित लड़की ने करताहा थाने में आवेदन दिया, जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।