फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news No flood threat in Nalanda; all major rivers flowing below the danger mark.

बिहार न्यूज: नालंदा में बारिश के बाद राहत, नदियों का जलस्तर नीचे; प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

Fri, 04 Sep 2026 08:10 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2026 08:10 AM IST
सार

नालंदा में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव के बीच जल संसाधन विभाग के तकनीकी विश्लेषण में स्थिति सामान्य और नियंत्रण में बताई गई है। जिले की प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं और कई जगह जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
Nalanda news No flood threat in Nalanda; all major rivers flowing below the danger mark.
नदियों का जलस्तर गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले में मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति के बीच जल संसाधन विभाग के तकनीकी विश्लेषण ने राहत की तस्वीर सामने रखी है। विभाग के मुताबिक नालंदा में बाढ़ की स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। जिले की अधिकांश प्रमुख नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही हैं और उनके जलस्तर में या तो स्थिरता बनी हुई है या लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की दहशत या घबराहट नहीं फैलाने की अपील की है। प्रशासनिक तंत्र भी स्थिति पर नजर रखते हुए चौबीसों घंटे फील्ड में सक्रिय है।

विज्ञापन

खतरे के निशान से नीचे बह रही प्रमुख नदियां

तकनीकी आंकड़ों के अनुसार पौड़ा हेड वर्क पर सकरी नदी का जलस्तर 80.50 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से नीचे है और इसमें लगातार गिरावट जारी है। इसी तरह साथोपुर ब्रिज पर पंचाने नदी का जलस्तर 54.45 मीटर, बकरा चौरसुआ में गोईठवा नदी का जलस्तर 52.82 मीटर और सोईवा ब्रिज के पास सोईवा नदी का जलस्तर 54.44 मीटर दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार ये सभी नदियां फिलहाल सुरक्षित और स्थिर स्थिति में हैं। वहीं बेलदारियापर में कुम्भीरी नदी का जल प्रवाह शून्य दर्ज किया गया है। जीराईन नदी के जलस्तर में भी गिरावट देखी जा रही है, जिससे फिलहाल बाढ़ के किसी बड़े खतरे के संकेत नहीं हैं।

विज्ञापन

अस्थावां और बिंद में कटाव वाले स्थानों पर मरम्मत तेज

पानी के अत्यधिक दबाव के कारण अस्थावां के ओन्दा में करीब पांच मीटर और बिंद के उतरथू में करीब तीन मीटर का आंशिक कटाव हुआ था। हालांकि अब इन दोनों स्थानों पर जलस्तर सामान्य बताया गया है। कटाव वाले हिस्सों में मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का काम तेज गति से जारी है। जिलाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर तकनीकी टीमें लगातार तटबंधों को मजबूत करने में जुटी हैं। जहां कटाव की स्थिति बनी थी, वहां बांस-बल्लों की पाइलिंग और बालू से भरी बोरियों की मदद से तत्काल कटाव को रोक दिया गया है। प्रशासन की टीमें संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उदेरास्थान बराज के सिर्फ पांच फाटक खुले

उदेरास्थान बराज को लेकर भी जल संसाधन विभाग के आंकड़े राहत देने वाले हैं। बराज के कुल 30 फाटकों में से फिलहाल केवल पांच फाटक खोले गए हैं। इन फाटकों से 1.59 लाख क्यूसेक की क्षमता के मुकाबले मात्र 13,354 क्यूसेक पानी का सामान्य डिस्चार्ज हो रहा है। विभाग के अनुसार वर्तमान स्थिति में पानी के इस सामान्य डिस्चार्ज के कारण किसी नए बैक-प्रेशर की आशंका नहीं है। प्रशासन और तकनीकी टीमें जलस्तर के साथ-साथ तटबंधों और बराज की स्थिति पर भी लगातार नजर रख रही हैं।

अफवाहों से बचने की अपील, हेल्पलाइन सक्रिय

जिला प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक खबरों और अफवाहों से बचने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिक केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और किसी अपुष्ट जानकारी के आधार पर घबराहट न फैलाएं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला आपातकालीन नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखा गया है। नागरिक 06112-233168, मोबाइल नंबर 8789858336 और टोल-फ्री हेल्पलाइन 1077 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन के मुताबिक जिले में जलस्तर, तटबंधों और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी की जा रही है और तकनीकी टीमें आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed