फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two friends shot dead in musrigharari Samastipur miscreants carried out the incident in broad daylight

Bihar News: विभूतिपुर के बाद अब मुसरीघरारी में डबल मर्डर, बदमाशों ने अलग-अलग जगह दो दोस्तों मारी गोली

Sun, 26 Feb 2023 07:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 26 Feb 2023 07:53 PM IST
सार

समस्तीपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े दो दोस्तों शुभम और अनमोल की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों को एक-एक गोली मारी गई है। बदमाशों ने दोनों की हत्या क्योंकि अभी इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Two friends shot dead in musrigharari Samastipur miscreants carried out the incident in broad daylight
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। विभूतिपुर के बाद अब मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों युवकों में एक की पहचान मोरवा रायटोल के अखलानंद शर्मा के पुत्र अनमोल शर्मा (16) और रजनीश मिश्रा के पुत्र शुभम मिश्रा के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


अनमोल आईटीआई का छात्र था। रविवार शाम करीब 4 बजे वह बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान हाई स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग जुटे और घायल को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन




उधर, इस घटना के कुछ देर बाद ही मोरवा रायटोल गाछी में शुभम मिश्रा (20) का भी शव बरामद हुआ। बदमाशों ने शुभम को सीने में गोली मारी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि शुभम और अनमोल दोनों दोस्त थे। बदमाशों ने दोनों को एक-एक गोली मारी है। कुछ देर में गोली मारकर दो लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई । बदमाशों ने दोनों युवकों की हत्या क्योंकि अभी इस बात का पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम का शव जिस जगह से बरामद किया गया है, वहां शराब और पानी बोतल की पड़ी मिली हैं। ऐसे में घटना स्थल पर हत्या से पहले शराब पार्टी होने का अनुमान जताया जा रहा है। 


दोनों मृतक दोस्त थे और कुछ ही देर में दोनों की हत्या की गई, इससे यह भी आशंका जताई जा रही है दोनों की हत्या एक ही गुट के बदमाशों ने की है।  घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस घटना के संबंध में मृतकों के परिजनों से बात कर रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जानकरी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed