{"_id":"5fe2cfd98ebc3e3f3317dfb9","slug":"tuition-teacher-kidnapped-on-weapon-basis-incident-in-phulwari-shrif-in-patna-bihar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna: 20 बदमाशों ने हथियार के दम पर महिला टीचर का किया अपहरण, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna: 20 बदमाशों ने हथियार के दम पर महिला टीचर का किया अपहरण, पुलिस जांच में जुटी
Wed, 23 Dec 2020 02:43 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 23 Dec 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
अपहरण की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। फुलवारी शरीफ में देर रात करीब 20 की संख्या में कार सवार बदमाशों ने 22 साल की युवती का अपहरण कर लिया है। बदमाशों ने हथियार के बल पर इस वारदात को अंजाम दिया है। युवती आरोपी के घर बच्चों को पढ़ाने जाती थी। अपहरण के समय युवती के घरवालों ने शोर मचाया तो गांव वालों ने बदमाशों को खदेड़ने की कोशिश।
विज्ञापन
गांव वालों के हमले के बाद बदमाशों ने पांच से छह राउंड गोलीबारी की और वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने लोगों को शांत कराया और मामले की जांच में जुट गई। बदमाशों का इस तरह हथियार के बल पर युवती का अपहरण करने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
अपहरण का आरोप लड़की के पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद फिरोज उर्फ अफरोज के ऊपर लगाया गया है। पुलिस को घटनास्थल के पास से सीसीटीवी फुटेज मिली है, इसमें कार सवार बदमाशों के भागने की तस्वीरें मिली हैं। थानेदार आर रहमान ने बताया कि बंदूक की नोक पर बदमाशों ने एक युवती का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी दी कि युवती के घर के बगल में आरोपी फिरोज का घर बन रहा है, ये युवक मूल रूप से सहरसा का रहने वाला है। पुलिस ने छानबीन में के दौरान जानकारी दी कि युवती फिरोज के घर में पढ़ाने जाया करती थी। बता दें कि पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी है।