फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Train Status : Return train tickets from Bihar after Chhath Puja are available; reservation just now.

Chhath Puja : बिहार से छठ पूजा के बाद लौटने का रेल टिकट है उपलब्ध; अभी देखें खबर और करा लें रिजर्वेशन

Sun, 19 Nov 2023 08:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 19 Nov 2023 08:39 PM IST
सार

Special Train : सोमवार की सुबह के अर्घ्य के साथ ही बिहार से बाहर वापस लौटने की होड़ लग जाएगी। लेकिन उनके लिए एक अच्छी खबर है। आप अमर उजाला की इस खबर को पढ़कर जान सकते हैं कि किस ट्रेन में कितने टिकट अभी उपलब्ध हैं। अब आप जल्दी रिजर्वेशन कराईये। 
 

विज्ञापन
Train Status : Return train tickets from Bihar after Chhath Puja are available; reservation just now.
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार की सुबह के अर्घ्य के साथ ही आस्था का महापर्व सम्पन्न हो जायेगा। इसके बाद बिहार से बाहर वापस लौटने की होड़ लग जाएगी। ऐसे में लोगों की परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने ट्रेन के टिकट उपलब्ध कराया है। 

विज्ञापन

यह हैं वह ट्रेन।

 बरौनी जंक्शन-बैंगलोर स्पेशल ट्रेन (06228) में 21 नवंबर के लिए 2 टायर एसी में 56 सीट, 3 टायर एसी में 235 सीट और स्लीपर में 367 सीट उपलब्ध हैं। राजधानी स्पेशल पटना जंक्शन-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (02249) में 24, 26, 28 और 30 नवंबर के लिए 1 टायर एसी में 20 सीट, 2 टायर एसी में 293 सीट और 3 टायर एसी में 489 सीट उपलब्ध हैं। रक्सौल- हावड़ा स्पेशल ट्रेन (03846) में 21 नवंबर के लिए स्लीपर में 595 सीट और 24 नवंबर के लिए स्लीपर में 597 सीटें उपलब्ध हैं। इसलिए यात्री अपनी सुविधाओं को देखते हुए जल्द से जल्द रिजर्वेशन करा सकते हैं। पूरा डिटेल्स जानने के लिए इस लिंक को खोलें
विज्ञापन


बिहार आने वाले लोगों की बढ़ी थी परेशानी 
बिहार से बाहर दूसरे राज्यों में काम करने वाले लोग हों या पढ़ने वाले विद्यार्थी, दीपावली और आस्था के महापर्व छठ में बिहार आने के लिए काफी परेशान थे। ट्रेनों में सीट की उपलब्धता नहीं होने की वजह से उनका घर आना असंभव सा हो रहा था। लंबी दूरी की दर्जनों ट्रेनों में या तो लम्बी वेटिंग चल रही थी या फिर टिकट ही उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। इसके लिए प्रवासी मजदूरों से बस वालों ने मनमाना किराया वसूला। ट्रेन में सीट उपलब्ध नहीं होने की वजह से फ्लाइट के टिकट भी महंगे हुए। हालांकि इसके लिए भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलायी, जिससे उनका बिहार आना बहुत हद तक आसान हुआ। फिर वापस लौटने के लिए भी कई स्पेशल ट्रेन चलाई। और अब भारतीय रेलवे उन यात्रियों को बता रही है कि किस स्पेशल ट्रेन में  कितनी सीटें उपलब्ध हैं ताकि वह लोग जल्द से जल्द अपने टिकट का रिजर्वेशन करा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed