{"_id":"62c1c17db4d0353f5312816c","slug":"train-engine-catches-fire-in-bihar-nobody-hurt-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: भेलवा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के इंजन में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: भेलवा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के इंजन में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
Sun, 03 Jul 2022 09:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भेलवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भेलवा
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 03 Jul 2022 09:49 PM IST
सार
रेलवे के मुताबिक करीब सुबह सवा पांच बजे भेलवा के स्टेशन मास्टर को ट्रेन में आग लगने के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के भेलवा रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह डीएमयू ट्रेन के इंजन में आग लग गई। ट्रेन रक्सौल से नरकटियागंज जा रही थी। हालांकि इंजन में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।
विज्ञापन
रेलवे के मुताबिक करीब सुबह सवा पांच बजे भेलवा के स्टेशन मास्टर को ट्रेन में आग लगने के बारे में जानकारी मिली। सभी यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। किसी यात्री को चोट नहीं आई है। सुबह 6.06 बजे अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। इस दौरान अतिरिक्त प्रभागीय रेलवे प्रबंधक (एडीआरएम) मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन