फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   train derailed bihar cm nitish expressed grief not present the report card

नीतीश ने ट्रेन हादसे पर जताया दुख, आज पेश नहीं करेंगे रिपोर्ट कार्ड

Sun, 20 Nov 2016 02:44 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Nov 2016 02:44 PM IST
विज्ञापन
train derailed bihar cm nitish expressed grief not present the report card
- फोटो : Getty

कानपुर में हुए दर्दनाक रेल हादसे के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकार का एक साल के रिपोर्ट कार्ड को पेश करने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। नीतीश ने ट्रेन हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की।

विज्ञापन


बिहार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस हादसे में जान-माल के व्यापक नुकसान होने की सूचना के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट कार्ड कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस हादसे में पीड़ित परिवारों को हरसंभव राहत एवं सहायता राज्य सरकार की ओर से मुहैया करायी जाएगी। नीतीश कुमार ने हादसे को लेकर आला अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं.। वहीं सीएम के निर्देश के बाद बिहार सरकार की एक टीम हादसे की जांच के लिए कानपुर कानपुर जाएगी। जिसमें रेल महानिरीक्षक सहित आपदा विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुल एसी बोगी में पटना आने वाले 85 यात्री सवार थे। वहीं स्लीपर में 173 लोग सवार थे । रेल हादसे पर बिहार सरकार ने हेल्पलाइन नंबर - 0612-2217305 जारी किया, जबकि  बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 0612- 2217306 जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महागठबंधन की सरकार के एक साल पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करने वाले थे। रिपोर्ट कार्ड में सरकार ने पिछले एक साल के दौरान किए गए कार्यों का लेखा जोखा दिया जाना था।  पिछले साल 20 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनी थी और नीतीश कुमार ने पांचवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। माना जा रहा था कि नीतीश कुमार इस मौके पर कुछ नई घोषणाएं भी कर सकते हैं। बिहार में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती हालत को लेकर नीतीश कुमार विपक्ष के निशने पर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed