फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   top leaders left nitish kumar, said dictator

नीतीश का बड़े नेताओं ने छोड़ा साथ, कहा तानाशाह

Fri, 08 Feb 2013 10:51 AM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
पटना/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 08 Feb 2013 10:51 AM IST
विज्ञापन
top leaders left nitish kumar, said dictator

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बगावत करते हुये सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। जद(यू) के प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश महासचिव शंभूनाथ सिन्हा ने वीरवार को पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


शंभुनाथ सिन्हा के साथ ही जद(यू) किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, सचिव डॉ. संजय कुमार और रंजय कुमार सिंह और पार्टी के तकनीकी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता राजेश सिन्हा ने भी इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन


त्यागपत्र देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में शंभूनाथ सिन्हा ने कहा कि वह पार्टी में घुटन महसूस करते हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को तानाशाह करार दिया। उनका कहना था कि नीतीश के तानाशाह होने का और क्या सबूत होगा कि मुझ जैसे नेता को अपनी बात कहने के लिये उनसे मिलने का पूरे साल समय नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समता पार्टी के समय से नीतीश कुमार से जुड़े शंभुनाथ सिन्हा ने कहा कि नीतीश के दुबारा सत्ता में आने के बाद पार्टी में लोकतंत्र खत्म हो गया है। पार्टी के 90 फीसदी कार्यकर्ताओं का जद(यू) में दम घुटता है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव का डर दिखाकर सरकार आतंक, आत्याचार और भ्रष्टाचार को स्थापित करना चाहती है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस बगावत के पीछे नई पार्टी के गठन की संभावना भी जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed