फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Toilet, Bihar, local_body_polls, Nitish_Kumar, Temple

'शौचालय नहीं, तो नहीं लड़ सकते चुनाव'

Wed, 20 Nov 2013 12:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Nov 2013 12:52 PM IST
विज्ञापन
Toilet, Bihar, local_body_polls, Nitish_Kumar, Temple

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विश्व शौचालय दिवस पर यह ऐलान किया है कि अगर आपके घर में शौचालय नहीं है तो आप पंचायत चुनाव या नगर निगम का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

विज्ञापन


नीतीश ने कहा कि इस फैसले को अमली जामा पहनाने के लिए राज्य सरकार बिहार पंचायती राज अधिनियम में जरूरी संशोधन करेगी। इसके अलावा सरकार घरों में शौचालय के फायदे के बारे में भी लोगों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन


2 करोड़ से ज्यादा घरों में नहीं शौचालय
नीतीश ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि वह बिहार में 1.11 करोड़ शौचालय का निर्माण कराए जबकि सरकार के ही आंकड़े यह बताते हैं कि 2 करोड़ से ज्यादा परिवारों में शौचालय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण विकास और लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित एक सेमिनार में नीतीश ने कहा कि मैं उन सब से निवेदन करता हूं कि हरेक व्यक्ति जो आर्थिक रूप से संपन्न है वह अपने घरों में शौचालय का निर्माण कराए।

पढ़ें: आतंकियों ने हिट कराई हुंकार रैली: नीतीश
उन्होंने कहा कि पहले केंद्र सरकार की निर्मल भारत अभियान परियोजना को इस तरीके से तैयार किया गया था जिसमें केवल गरीबी रेखा से नीचे रह रहे लोगों को इसके दायरे में रखा गया था। लेकिन राज्य सरकार ने इसमें गरीबी रेखा से उपर रह रहे लोगों को भी इसमें जोड़ दिया है।


नरेंद्र मोदी पर हमला, कुछ नेताओं को अब समझ आई है
नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए कहा कि बिहार में 2007 से ही मंदिर से पहले शौचालय को तरजीह दी जा रही है। कुछ नेता अब शौचालय की महत्ता को बताने लगे हैं।

उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पहले यह कहा था कि मेरा मानना है कि मंदिर से पहले शौचालय का निर्माण होना चाहिए।

5 लाख और 25 लाख तक के ईनाम
मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि राज्य सरकार उस ग्राम पंचायत को निर्मल ग्राम पंचायत के तहत 5 लाख रुपये का नकद ईनाम देगी जिसके क्षेत्र में 100 प्रतिशत घरों में शौचालय का निर्माण हुआ हो। वहीं निर्मल प्रखंड पुरस्कार के तहत उन ब्लॉक को 25 लाख रुपये का ईनाम मिलेगा।

(इस खबर पर अपनी राय देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed