{"_id":"649c1059a9b7b203a903b507","slug":"three-youths-riding-a-bike-collided-with-a-car-in-khagaria-two-killed-one-injured-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद दवा-पट्टी कराकर निकले ही थे, फिर कार से हुई टक्कर; दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद दवा-पट्टी कराकर निकले ही थे, फिर कार से हुई टक्कर; दो की मौत
Wed, 28 Jun 2023 04:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 28 Jun 2023 04:20 PM IST
सार
खगड़िया में मंगलवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के कैथी हटिया के पास एनएच 107 की है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के खगड़िया में मंगलवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के कैथी हटिया के पास एनएच 107 की है। मृतक युवकों की पहचान बेगूसराय जिले के मंझौल निवासी मनमोहन सिंह और लाखो निवासी राजा के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को दोनों युवक सुपौल से पटना जा रहे थे। कैथी में सड़क निर्माण कार्य के लिए इस्तेमाल किए गए बोर्ड में टकराने से दोनों घायल हो गए। उसके बाद लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उपचार के बाद दोनों युवक के साथ एक अन्य युवक को भी बाइक पर बैठा कर वापस जाने लगे। इसी दौरान एक कार से उनकी टक्कर हो गई, जिसके बाद प्रशासन द्वारा तीनों को चौथम पीएचसी लाया गया। जहां तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन तीनों की हालत नाजुक होने की वजह से तीनों को खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, घायल को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
इन दिनों एनएच 107 का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि डायवर्जन बोर्ड और रेडियम पट्टी नहीं लगे होने के कारण अक्सर यहां दुर्घटना होती रहती है। अब तक यहां आधा दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन