फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Three year old boy shot in Arrah bihar

बिहार: आरा में तीन साल के बच्चे को मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Sun, 24 Apr 2022 06:40 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 24 Apr 2022 06:40 AM IST
सार

पिता ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम उनके पड़ोसी के एक लड़के ने उनकी बड़ी बेटी पर कमेंट किया था और छेड़खानी कर दी थी। जब पिता ने इस बात का विरोध किया तो बदमाशों ने उनसे मारपीट की और उनके तीन साल के बेटे को गोली मार दी।

विज्ञापन
Three year old boy shot in Arrah bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

पिता के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर बदमाशों ने बेटे को गोली मार दी। मामला संदेश थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गोली की घटना इलाके में फैलते ही सनसनी फैल गई। गोली लगने के बाद तीन साल के मासूम को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


छेड़खानी का विरोध करने पर मारी गोली
पिता ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम उनके पड़ोसी के एक लड़के ने उनकी बड़ी बेटी पर कमेंट किया था और छेड़खानी कर दी थी। इसके बाद बेटी ने घर पर घटना के बारे में बताया। जब पिता ने इस बात का विरोध किया तो बदमाशों ने उनसे मारपीट की और उनके तीन साल के बेटे को गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली लगने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना टाउन थाने की पुलिस को दी। पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। बच्चे के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन राउंड हुई फायरिंग
बच्चे के पिता संजय सिंह ने पड़ोसी चंद्रशेखर नाम के युवक पर अपनी बेटी के साथ छेड़खानी करने और पुत्र को गोली मारने का आरोप लगाया है। पिता ने चंद्रशेखर द्वारा तीन राउंड फायरिंग करने की भी बात कही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed