{"_id":"63bd94b7514d876107523ba5","slug":"three-children-together-from-normal-delivery-mother-and-child-are-completely-fit-in-ara-sadar-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नॉर्मल डिलिवरी से एक साथ तीन बच्चे!: आरा सदर अस्पताल में जच्चा-बच्चे पूरी तरह फिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉर्मल डिलिवरी से एक साथ तीन बच्चे!: आरा सदर अस्पताल में जच्चा-बच्चे पूरी तरह फिट
Tue, 10 Jan 2023 10:09 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Tue, 10 Jan 2023 10:09 PM IST
सार
गर्भ में एक बच्चा हो तो कमाई के लिए डॉक्टर पर जबरन सीजेरियन डिलिवरी कराने का आरोप लगता है और यहां एक साथ तीन बच्चों को महिला ने जन्म दिया, वह भी नॉर्मल। जन्म भोजपुर के आरा सदर अस्पताल में हुआ।
विज्ञापन
तीनों बच्चे सरकारी अस्पताल में पूरी तरह फिट हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्भ में एक बच्चा हो तो कमाई के लिए डॉक्टर पर जबरन सीजेरियन डिलिवरी कराने का आरोप लगता है और यहां एक साथ तीन बच्चों को महिला ने जन्म दिया, वह भी नॉर्मल। बिना ऑपरेशन के इन बच्चों का जन्म किसी बड़े नामी प्राइवेट अस्पताल में नहीं, बल्कि भोजपुर के आरा सदर अस्पताल में हुआ। मां और तीनों बच्चे पूरी तरह फिट हैं। एक साथ तीन बेटे के जन्म की जानकारी पर प्रसूता के परिजनों को लगी, उनके बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पूरे शहर में इस बात की चर्चा होने लगी।
विज्ञापन
अस्पताल में बच्चों को देखने की भीड़
तीनों बच्चों को देखने के लिए सदर अस्पताल के कर्मचारियों की भीड़ प्रसूति वार्ड में उमड़ पड़ी। 28 वर्षीय शोभा देवी के पति वेंकटेश पंडित तक खबर पहुंची तो गुजरात से वह भी निकल पड़े। महिला तरारी के इटौर गांव की रहने वाली है। महिला आज अपना चेकअप कराने सदर अस्पताल पहुंची थी। इधर तीन बेटों के एक साथ जन्म के बाद प्रसूता की बहन और बहनोई भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। प्रसूता को पहले से एक लड़का और एक लड़की भी है। महिला के परिजन मंतोष पंडित की मानें तो वह लोग डिलीवरी से पहले की जांच के लिए आरा सदर अस्पताल आए थे।
विज्ञापन
तीन बच्चों को जन्म देने वाली मां भी स्वस्थ हैं।
- फोटो : अमर उजाला
रेफर होकर आई थी सदर अस्पताल
बच्चे की डिलीवरी कराने पहुंची जगदीशपुर प्रखंड की आशा वर्कर गीता ने बताया कि पहले प्राथमिक उपचार के लिए जगदीशपुर अस्पताल ले गए थे, जहां महिला को चिकित्सक ने आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। महिला ने यहां एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। नॉर्मल डिलीवरी कराने वाली डॉ. शादिया बदद ने बताया कि फिलहाल मां और तीनों बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं।
बच्चे की डिलीवरी कराने पहुंची जगदीशपुर प्रखंड की आशा वर्कर गीता ने बताया कि पहले प्राथमिक उपचार के लिए जगदीशपुर अस्पताल ले गए थे, जहां महिला को चिकित्सक ने आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। महिला ने यहां एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। नॉर्मल डिलीवरी कराने वाली डॉ. शादिया बदद ने बताया कि फिलहाल मां और तीनों बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं।