{"_id":"186dcdde-71dc-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"they-trying-to-declare-woman-witch","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को डायन बोलकर मैला पिलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को डायन बोलकर मैला पिलाने की कोशिश
मुजफ्फरपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 08 Feb 2013 04:11 PM IST
विज्ञापन
एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर डायन बताकर उसे मैला खिलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि यह सब उसकी जमीन हड़पने के लिये किया जा रहा है। इसकी शिकायत महिला ने एसएसपी के जनता दरबार में की।
विज्ञापन
बोचहां थाना क्षेत्र के माहपुर गांव की महिला ने वीरवार को शिकायत में कहा कि उनकी जमीन हथियाने की नीयत से गांव के ही मेहीलाल पासवान, नवल पासवान, राम ईश्वर पासवान, सीता देवी, जानकी देवी पिछले छह महीनों से लगातार उसे डायन बता कर प्रताड़ित कर रहे हैं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है और मैला पिलाने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन
महिला ने एसएसपी से अपनी रक्षा की गुहार लगाते हुये कहा कि उसे प्रताड़ित करने वालों की उसकी बेटी पर भी बुरी नजर है। उस पर बोचहां थाना में इस संबंध में शिकायत करने जाने पर पुलिस वाले उसे ही डांट कर भगा देते हैं।
विज्ञापन