{"_id":"1eac310ebf7f1a6e820889483a8fb972","slug":"the-police-officer-son-was-firing-on-asp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी पर फायरिंग करने वाला निकला पुलिस अधिकारी का बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी पर फायरिंग करने वाला निकला पुलिस अधिकारी का बेटा
ब्यूरो/अमर उजाला,पटना
Updated Tue, 27 Oct 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
बिहार की राजधानी पटना में बीते 9 अक्टूबर की रात एएसपी और उनके बॉडीगार्ड को गोली मारने वाले अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आईपीएस को गोली मारने वाले अपराधी को उसके सहयोगी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोली मारने वाला अपराधी और कोई नहीं, बल्कि एक पुलिस अधिकारी का ही बेटा अमित है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीआईडी में दारोगा पद पर तैनात पुलिस अधिकारी के बेटे अमित ने ही अपने साथी के साथ रोहित के साथ मिलकर एएसपी और उनके बॉडीगार्ड को गोलियां मारी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना में उपयोग की गई पिस्टल और बाइक को भी बरामद कर लिया है। मालूम हो कि पटना के फुलवारी शरीफ इलाके के एएसपी को बीते 9 अक्टूबर को अपराधियों ने उस वक्त गोली मार दी थी, जब वह रात में पैट्रोलिंग कर रहे थे।