फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   tell me pm candidate is not my friend says nitish

'मुझे पीएम उम्मीदवार बताने वाले मेरे हितैषी नहीं'

Fri, 08 Feb 2013 09:06 PM IST
पटना/ब्यूरो/एजेंसी
पटना/ब्यूरो/एजेंसी Updated Fri, 08 Feb 2013 09:06 PM IST
विज्ञापन
tell me pm candidate is not my friend says nitish

पीएम पद के लिए नरेंद्र मोदी की उम्मीदवारी की तेज होती मांग के बीच इस मुद्दे पर दिए जा रहे बयानों के सिलसिले ने शुक्रवार को नया मोड़ ले लिया। बिहार के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने नीतीश कुमार को पीएम पद का सबसे योग्य उम्मीदवार बताया, जिसके बाद मुख्यमंत्री पीएम पद के लिए खुद की दावेदारी की अटकलों पर विराम लगाते नजर आए।

विज्ञापन


खफा मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी बातें सुनकर दुख होता है। पीएम पद के लिए मेरा नाम उछालने वाले मेरे हितैषी नहीं हो सकते। इससे पहले जदयू के वरिष्ठ नेता हरी किशोर सिंह भी नीतीश को पीएम पद का सबसे योग्य उम्मीदवार बता चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं जदयू ने एक बार फिर साफ किया कि एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला सही समय आने पर किया जाएगा। जदयू प्रमुख और राजग संयोजक शरद यादव ने कहा कि पीएम पद के उम्मीदवार की खोज इस तरह जारी है, जैसे एक न्यूक्लियर बम के लिए अनुसंधान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरद यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा अपना पक्ष रखेगी और हम अपना रुख साफ करेंगे, जिसके बाद सही समय आने पर कोई फैसला किया जाएगा। पार्टी ने मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने के धर्म संसद के फैसले को भी सिरे से खारिज कर दिया।


जदयू के मुताबिक प्रधानमंत्री कौन होना चाहिए, यह फैसला करना धर्म संसद का काम नहीं है। पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर जारी बयानों के इस सिलसिले को जदयू और भाजपा के बीच बढ़ रही दरार के रूप में भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed