फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi Yadav tweets a video of a Muslim man singing title song of Mahabharata news in Hindi

राजनीति: तेजस्वी यादव ने पोस्ट किया महाभारत गाते मुस्लिम शख्स का वीडियो, कहा- मेरा भारत महान!

Tue, 21 Sep 2021 09:23 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 21 Sep 2021 09:23 PM IST
सार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दो बेटों में से बड़े बेटे तेज प्रताप यादव धर्म-कर्म के मामले में अधिक सक्रिय दिखाई देते हैं तो छोटे बेटे तेजस्वी यादव राजनीति में। तेजस्वी यादव ने अपने एक हालिया ट्वीट में सांप्रदायिक सद्भाव की बात करते हुए देश के लोगों को बांटने की कोशिश करने वालों पर निशाना साधा है और बिना किसी व्यक्ति या पार्टी का नाम लिए हमला बोला है।

विज्ञापन
Tejashwi Yadav tweets a video of a Muslim man singing title song of Mahabharata news in Hindi
तेजस्वी यादव - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

प्रदेश में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में एक मुस्लिम व्यक्ति लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' का शीर्षक गीत गाता दिख रहा है। उसके साथ बुर्का पहने एक महिला भी खड़ी है। इस वीडियो के साथ तेजस्वी ने लिखा कि नफरत फैलाने वाली ताकतें हमारे देश की इसी मोहब्बत को खत्म करना चाहती हैं। 

विज्ञापन


तेजस्वी ने लिखा, 'मेरा भारत महान! हमारे देश की इसी खूबसूरती, तहजीब, भाईचारे और मोहब्बत को कुछ नफरती ताकतें समाप्त करना चाहती हैं लेकिन हम सब ऐसा होने नहीं देंगे। जय हिंद!' हालांकि, यह वीडियो कहां का है, कब का है और वीडियो में कौन है, ये उन्होंने साथा नहीं किया। बता दें कि तेजस्वी इस समय झारखंड दौरे पर हैं और वहां पार्टी का जनाधार मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, तेजस्वी यादव की इस पोस्ट पर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि हमारा देश सांस्कृतिक रूप से एक है और कुछ लोग इसे जाति-धर्म में बांटने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान अब हमारे खिलाफ बोलने की हिम्मत तक नहीं कर पाता है। पटेल ने कहा कि जो लोग इस तरह की टिप्पणियां करते हैं वह समाज को और देश को तोड़ना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed