फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi yadav reached patna with wife rajeshwari uncle sadhu yadav seeks inquiry lalu family

बिहार: पत्नी राजेश्वरी के साथ पटना पहुंचे तेजस्वी, महावीर मंदिर का करेंगे दर्शन, मामा साधु यादव ने लालू परिवार की संपत्ति जांच की मांग की

Mon, 13 Dec 2021 12:03 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 13 Dec 2021 12:03 PM IST
सार

तेजस्वी और राजेश्वरी यादव की शादी 9 दिसंबर को दिल्ली में हुई, इसी बीच तेजस्वी के पटना आने की खबर थी, लेकिन लालू परिवार के करीबी ने बताया था कि तेजस्वी और राजेश्वरी 14 जनवरी के बाद पटना आएंगे। इसी बीच देर रात 1 बजे पति-पत्नी पटना पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Tejashwi yadav reached patna with wife rajeshwari uncle sadhu yadav seeks inquiry lalu family
तेजस्वी यादव और राजेश्वरी यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजद नेता तेजस्वी यादव अपनी पत्नी रेचेल यानी राजेश्वरी यादव के साथ बीती रात दिल्ली से पटना पहुंच गए। मिली जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव रात एक बजे के करीब सड़क मार्ग से पत्नी के साथ पटना पहुंचे। इससे पहले लालू परिवार के करीबी माने जाने वाले भोला यादव ने रविवार को बताया था कि तेजस्वी यादव और राजेश्वरी 14 जनवरी के बाद पटना आएंगे। उन्होंने कहा था कि खरमास के कारण नवविवाहिता पटना नहीं आ सकते हैं, लेकिन तेजस्वी यादव रविवार की देर रात पटना आवास पहुंच गए।  बताया जा रहा है कि पति-पत्नी सोमवार को महावीर मंदिर में दर्शन करेंगे और फिर दोनों पटन देवी मंदिर में पूजा करने जाएंगे। इस बीच पटना में तेजस्वी की शादी के रिसप्शन की तैयारी है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि बहूभोज में सभी को बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन


उधर, तेजस्वी यादव की शादी को लेकर मामा साधु यादव खासे नाराज चल रहे हैं। हर दिन वह लालू परिवार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।  उनकी नाराजगी इस कदर बढ़ी हुई है कि उन्होंने अपनी बहन राबड़ी देवी, लालू यादव और भांजों की संपत्ति की जांच की मांग कर दी है। 
विज्ञापन


मामा भांजे के बीच जुबानी जंग तेज
तेजस्वी यादव की शादी के बाद उनके मामा लगातार नारजगी जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने शादी को लेकर तेजस्वी और लालू परिवार पर सार्वजनिक रूप से जमकर अपनी भड़ास निकाली। उसपर  तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। तेजप्रताप ने अपने ट्विटर पर लिखा था- 'रुकऽअ हम आऽवतानी बिहार तऽ गर्दा उड़ाऽव तानी तोहार...'बुढ़-बुजुर्ग बाड़ऽअ, तनिक औक़ात में रहल सिखऽ, पाजामा से बाहर आऽवल के कौनो ज़रूरत नईखे...'। तेजप्रताप के इस बयान के बाद साधु यादव और भी भड़क गए । उन्होंने तेजप्रताप के साथ-साथ अपनी बहन राबड़ी देवी, बहनोई लालू यादव पर भी तीखा हमला बोला। साधु ने लालू, राबड़ी और तेजप्रताप की संपत्ति जब्त करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed