{"_id":"62aecdf0378de155646a9609","slug":"tejashwi-yadav-on-agnipath-is-this-mgnrega-like-step-for-educated-youth-or-hidden-agenda-of-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tejashwi On Agnipath: तेजस्वी ने दागे 20 सवाल, पूछा- अग्निपथ RSS का कोई गुप्त एजेंडा तो नहीं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tejashwi On Agnipath: तेजस्वी ने दागे 20 सवाल, पूछा- अग्निपथ RSS का कोई गुप्त एजेंडा तो नहीं?
Sun, 19 Jun 2022 12:49 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:49 PM IST
सार
तेजस्वी ने आगजनी और हिंसा के लिए राजद को जिम्मेदार ठहराने संबंधी भाजपा के दावों को खारिज किया और कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है, लेकिन विपक्ष को दोषी ठहराया जा रहा है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं के मन में काफी शंकाएं हैं और इसे वापस लिया जाना चाहिए। शनिवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में यादव ने सवाल किया कि क्या यह शिक्षित युवाओं के लिए मनरेगा जैसी योजना है या फिर इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का कोई गुप्त एजेंडा है। बिहार में हो रही हिंसक प्रदर्शन पर उन्होंने युवाओं से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री यादव ने सरकार से 20 सवाल पूछे और कहा कि लोगों के मन में कई शंकाएं हैं, जिन्हें सरकार को दूर करना चाहिए। तेजस्वी ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पूरे मुद्दे पर चुप क्यों हैं।
विज्ञापन
यादव ने यह भी कहा कि सरकार 'वन रैंक, वन पेंशन' की बात करती है, लेकिन ऐसी योजना लेकर आई है, जिसमें 'न रैंक, न पेंशन' है। यादव ने पूछा कि अग्निपथ योजना सेना में भर्ती होने वाले अधिकारियों के लिए क्यों नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और जो सैनिक बनना चाहते हैं, वे आक्रोशित हैं। यादव ने इस योजना को वापस लेने की मांग की।