{"_id":"5b93e218867a5501363bcae0","slug":"tejashwi-yadav-counter-on-nitish-kumar-health-issue-ask-for-medical-bulletin","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश की बीमारी पर तेजस्वी का कटाक्ष, सात दिनों बाद मांगा सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश की बीमारी पर तेजस्वी का कटाक्ष, सात दिनों बाद मांगा सबूत
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 08 Sep 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खराब तबीयत को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। नीतीश की बीमारी पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कटाक्ष किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री की बीमारी का हाल बताने के लिए मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि पिछले सात दिनों से मुख्यमंत्री बीमार हैं। तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। हम मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य और बीमारी संबंधी बुलेटिन जारी कर जनता को संबंधित जानकारी से अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले महीने की 31 तारीख से ही बीमार हैं। उनको वायरल फीवर है।
विज्ञापन
चेन्नई से लौटने के बाद पिछले नौ दिनों में उनके तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। नीतीश की अस्वस्थता के कारण न तो कैबिनेट की मीटिंग हुई और न ही वे पांच सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन