{"_id":"5fe3ca7a8ebc3e40ca6727fe","slug":"tejashwi-yadav-comments-on-cm-nitish-kumar-says-nitish-made-bihar-farmers-beggars-and-labor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश ने बिहार के किसानों को भिखारी बना दिया : तेजस्वी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश ने बिहार के किसानों को भिखारी बना दिया : तेजस्वी
Thu, 24 Dec 2020 04:23 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 24 Dec 2020 04:23 AM IST
विज्ञापन
RJD leader Tejashwi Yadav
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने किसान कानून की चर्चा करते हुए कहा कि 15 सालों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बाद कर दिया और किसानों को मजदूर और भिखारी बना दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 70 फीसदी लोग कृषि पर निर्भर हैं और मंडियों को खत्म किया जा रहा है। जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं होती राजद किसानों के आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। तेजस्वी ने कहा कि बिहार के किसानों का देश में सबसे कम आय है, जबकि पड़ोसी राज्य झारखंड में अधिक है।
विज्ञापन
आज बिहार नीचे पायदान पर पहुंच पाया है। क्या यह सच नहीं है कि महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा में जो मजदूरी कर रहे हैं वह बिहार के किसान हैं। आखिर किसान मजदूर क्यों बने हैं।
विज्ञापन
अपने बयानों के लिए किसानों से माफी मांगें तेजस्वी : भाजपा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष बिहार के किसानों का अपमान कर रहे हैं। बिहार के किसान भिखारी नहीं, अन्नदाता है। वे कड़ी मेहनत कर मेहनत कर देश-प्रदेश के लोगों का पेट भरते हैं।
सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के बयान से जाहिर हो गया कि वे किसानों के प्रति किस तरह की ओछी सोच रखते हैं। किसानों को भिखारी कहकर अपमानित करने वाले तेजस्वी को अपने बयानों के लिए किसानों से माफी मांगनी चाहिए।