फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tej Prataps eldest, expert student Janshakti Parishad, dwarfs taunted in Bihar

बिहार: तेजप्रताप का एलान, बनाएंगे छात्र जनशक्ति परिषद, भाजपा ने कसा तंज

Mon, 06 Sep 2021 06:10 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 06 Sep 2021 06:10 AM IST
सार

  • तेजप्रताप ने कहा है कि नए संगठन छात्र जनशक्ति परिषद आरजेडी का ही है हिस्सा
  • नया संगठन बिहार के जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने का काम करेगा

विज्ञापन
Tej Prataps eldest, expert student Janshakti Parishad, dwarfs taunted in Bihar
tej pratap yadav - फोटो : ani

विस्तार

बिहार में लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव ने छात्र जनशक्ति परिषद नाम से नया सामाजिक संगठन बनाने का ऐलान किया है। तेजप्रताप पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने सामाजिक संगठन छात्र जनशक्ति परिषद के गठन का निर्णय किया है। साथ ही उन्होंने ये भी साफ किया कि ये हमारा नया संगठन आरजेडी से कभी अलग नहीं होगा। ये आरजेडी पार्टी का ही अभिन्न अंग होगा।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि लालू परिवार में आंतरिक कलह की वजह से भी ये ऐसा करने का निर्णय लिया है। हालांकि तेजप्रताप ने नए संगठन की घोषणा करते हुए कहा है कि छात्र जनशक्ति परिषद आरजेडी का ही हिस्सा है। संगठन बिहार के जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने का काम करेगा। 
विज्ञापन


लेकिन भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रिय महामंत्री व प्रवक्ता डॉ निखिल आनंद ने तेजप्रताप के इस कदम पर चुटकी ली है। निखिल आनंद ने तेजप्रताप को बोगस विद्यार्थी भी कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ निखिल आनंद ने कहा है कि राजद सुप्रीमो लालू यादव सामाजिक न्याय का ढिंढोरा पीटते हैं लेकिन वो अपने बड़े बेटे तेजप्रताप और बड़ी बेटी मिसा भारती के साथ ही न्याय नहीं कर पाए हैं। लालू यादव परिवार में वरिष्ठता के आधार पर सही प्रकार से भूमिका तय नहीं कर पाए हैं।

निखिल आनंद ने कहा है कि लालू यादव ने पार्टी की कमान पूरी तरह से अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव को सौंप दी है जिस वजह से तेजप्रताप और मिसा भारती परिवार व राजनितिक विरासत से बाहर कर दिए गए हैं। लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप और बेटी को बार-बार पार्टी और परिवार से नजर अंदाज किए जाने के कारण वो कुछ नया करने का प्रयास करते हैं।


चिराग पासवान ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा, मेरी पार्टी और परिवार को तोड़ा
चिराग पासवान ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा, उन्होंने मेरी पार्टी और परिवार को तोड़ा है। डॉ निखिल आनंद ने तेजप्रताप यादव द्वारा छात्र संगठन बनाने को लेकर उनकी शिक्षा पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जिसने खुद अच्छी शिक्षा नहीं ली वो भोगस विद्यार्थी भला कैसे छात्र संगठन चलाएगा। कई बार तेजप्रताप यादव अपने प्रयासों में सफल तो नहीं होते हैं लेकिन उनके अपने वजूद को स्थापित करने के प्रयास को शुभकामनाएं देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed