{"_id":"5d200a9d8ebc3e3ce00959fb","slug":"tej-pratap-yadav-said-if-someone-come-between-brothers-he-will-not-be-spared","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जो मेरे और तेजस्वी के बीच आएगा उसपर चलेगा श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र': तेजप्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जो मेरे और तेजस्वी के बीच आएगा उसपर चलेगा श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र': तेजप्रताप
Sat, 06 Jul 2019 09:17 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 06 Jul 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव-राबड़ी देवी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप ने शुक्रवार को एक विवादित बयान दिया है। अपने भाई तेजस्वी यादव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हम भाईयों की जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हम दोनों के बीच जो आएगा उसपर श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, 'सोशल मीडिया में भी कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं कि अब दाल नहीं गल रही है। अलग हो गए हैं। धर के चीर देंगे। जो तेज और तेजस्वी और जो कृष्ण और अर्जुन के बीच आएगा उसके ऊपर श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा।'
विज्ञापन
तेज ने राजद मुखिया और अपने पिता लालू प्रसाद यादव को जेल से छुड़वाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि 'खून का एक-एक कतरा लगाना है और लालू प्रसाद यादव को जेल से छुड़ाना है।' स्थापना दिवस का उद्घाटन राबड़ी देवी ने किया। माना जा रहा था कि इस कार्यक्रम में तेजस्वी आएंगे लेकिन वह इससे नदारद रहे।
विज्ञापन
तेजप्रताप ने कहा कि तेजस्वी अपने काम में व्यस्त हैं। इसी वजह से उन्होंने हमें यहां भेजा है। कार्यक्रम के दौरान तेजप्रताप नए लुक में नजर आए। उन्होंने एक कार्यकर्ता को टोकते हुए कहा कि आप साइड हट जाइये महिलाएं हमें देखना चाहती हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम महिलाओं को आगे ले जाना चाहते हैं। यदि आप इस तरह आगे आ जाएंगे तो महिलाएं कैसे आगे आ पाएंगी। अपने पिता की तरह हम महिलाओं को आगे की पंक्ति में बैठाना चाहते हैं।