फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tej Pratap yadav interview after girlfriend photo viral

Tej Pratap Yadav: गर्लफ्रेंड फोटो वायरल होने के बाद पहली बार तेज प्रताप ने की बात; लालू-तेजस्वी पर क्या कहा?

Mon, 23 Jun 2025 03:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 23 Jun 2025 03:37 PM IST
सार

Lalu Yadav Family : बिहार के सबसे चर्चित राजनीतिक परिवार के सबसे बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने गर्लफ्रेंड की तस्वीरों के वायरल होने के बाद पहली बार मीडिया से खुलकर बात की। उन्होंने लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव और बिहार चुनाव को लेकर भी बहुत कुछ कहा।

विज्ञापन
Tej Pratap yadav interview after girlfriend photo viral
तेज प्रताप यादव ने आज की बातचीत के पहले इसी तस्वीर के साथ कुछ बातें लिख मंशा जाहिर की थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेज प्रताप यादव बीच-बीच में सोशल मीडिया पर एक-दो लाइन लिखकर या कोई तस्वीर डालकर राष्ट्रीय जनता दल के अंदर बवाल खड़ा कर रहे थे। लेकिन, अब बिहार के सबसे चर्चित राजनीतिक परिवार के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पिता लालू प्रसाद और छोटे भाई तेजस्वी यादव को लेकर भी बात की। यह भी बताया कि वह किसकी इज्जत करते हैं, किसे आशीर्वाद देते हैं, क्यों-किसे-किस बात की शुभकानाएं देते है। साथ ही साथ, यह भी बता दिया कि उनकी निजी जिंदगी में दखल देने वालों के साथ वह क्या करेंगे?

विज्ञापन


पार्टी और परिवार से बाहर निकाले जाने पर क्या कहा?
"चार-पांच लोगों ने साजिश कर मुझे पार्टी से बाहर निकालने का काम किया। मुझे पूरी तरह से अकेला करने के लिए यह खेल किया गया। हम जनता के बीच जाएंगे। जनता न्याय करेगी। वह चार-पांच लोग जो बैठे हैं, वह अन्याय करते रहेंगे- ऐसा नहीं संभव है। ज्यादा हमको दबाएगा तो न्यायालय का सहारा लेंगे।"
विज्ञापन


तेजस्वी यादव के स्टैंड को लेकर मन की बात क्या बताई?
"तेजस्वी मुख्यमंत्री बने, एक बड़े भाई के रूप में पूरे तरीके से उनको हमारा आशीर्वाद है। हमारा पूरा सहयोग रहेगा, वह आगे बढ़ें। बड़ा भाई होने के नाते मेरा आशीर्वाद रहेगा। बड़ा भाई सिर्फ आशीर्वाद दे सकता है।उनका भविष्य उज्ज्वल हो। हम कामना कर सकते हैं। जिस तरह न्यूज़ में मेरे जीवन के बारे में चला तो मैं बताना चाहता हूं कि अगर उसमें कोई कूदना चाहता है तो फरिया लेंगे। हम कोर्ट का सहारा लेकर आगे बढ़ेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता लालू प्रसाद यादव के सम्मान और भविष्य पर क्या कहा?
"हमने किसी के लिए कभी गलत नहीं सोचा। अपने माता-पिता का रिस्पेक्ट किया है, सम्मान किया है। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में उतरे हमारे पिताजी को शुभकामनाएं। उनको हमारा भी आयु लग जाए। उनका भविष्य और उज्ज्वल हो।"


बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों पर किससे नहीं डरेंगे?
"चुनाव जरूर लड़ेंगे। कोई रोक नहीं है। हम किसी की बात में आने वाले नहीं हैं। खुलकर चुनौती का सामना करेंगे। अपनी पार्टी नहीं बनाएंगे। मंत्री रहे हैं। विधायक हैं। जनता जब चुनती है तो कुछ सोच-समझ कर ही चुनती है। इसलिए, जनता के बीच जाएंगे। जो इस मुश्किल वक्त में मेरा साथ दे रहे हैं, वह और हसनपुर की महान जनता भगवान है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed