फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tej Pratap: would put up a No-entry notice board for Nitish Chacha outside the house

तेजप्रताप ने किया नीतीश पर हमला, कहा- घर के बाहर लगाऊंगा 'नीतीश चाचा नो एंट्री बोर्ड'

Mon, 02 Jul 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Mon, 02 Jul 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
Tej Pratap:  would put up a No-entry notice board for Nitish Chacha outside the house

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि वह अपने घर के बाहर एक बोर्ड लगाएंगे। जिस पर लिखा होगा 'नो एंट्री फॉर नीतीश चाचा'। तेजप्रताप के मुताबिक यह बोर्ड उनके 10, सर्कुलर रोड स्थित बंगले में लगाया जाएगा। बता दें कि इस बंगले में लालू का पूरा परिवार रहता है और यह बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू की पत्नी राबड़ी देवी के नाम पर आवंटित है।

विज्ञापन


तेजप्रताप ने कहा कि नीतीश राष्ट्रीय लोकतांत्रिक दल (एनडीए) में असहज महसूस कर रहे हैं और कांग्रेस के कुछ नेता चाहते हैं कि वह बिहार के महागठबंधन में वापसी करें। उन्होंने कहा कि जब हम उनकी (नीतीश) अपने घर में एंट्री की इजाजत नहीं देंगे तो महागठबंधन में उनका प्रवेश कैसे हो सकता है। बता दें कि इससे पहले 26 जून को तेजप्रताप के छोटे भाई और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि महागंठबंधन में नीतीश कुमार के दोबारा आने के लिए अब दरवाजे बंद हैं। चाहे कुछ भी हो जाए महागठबंधन में उनकी वापसी अब संभव नहीं है।
विज्ञापन


तेजप्रताप यहीं नहीं रुके उन्होंने सुशील मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह एक डरपोक नेता हैं। उन्होंने सुशील मोदी की तरफ से लगातार तेजस्वी पर लगाए जा रहे आरोपों पर कहा कि वह सुशील मोदी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह जरा सड़क पर निकलें तो सही, जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी। वह बंद कमरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं और हर बार उन्हीं बातों को उजागर करते हैं जो पहले बोल चुके होते हैं। पुरानी बातों को ही बार-बार निकालकर बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजप्रताप ने कहा कि सुशील मोदी के बारे में क्या कहा जाए, वे घर पर बैठकर चाय पीएं तो अच्छा रहेगा। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से सुशील प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लालू के परिवार पर लगातार हमले करते रहे हैं। वह बार-बार उनके बेनामी संपत्ति मामले पर भी सवाल उठाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed