{"_id":"686a0fd19fd5e2c11300cc2e","slug":"teacher-attacked-in-gaya-family-members-angry-at-him-for-scolding-them-for-not-doing-homework-beat-him-up-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गयाजी में शिक्षक पर हमला, होमवर्क न करने पर डांटने से नाराज परिजनों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गयाजी में शिक्षक पर हमला, होमवर्क न करने पर डांटने से नाराज परिजनों ने की मारपीट
Sun, 06 Jul 2025 11:30 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:30 AM IST
सार
बिहार के गया जी जिले के खिजरसराय प्रखंड के मध्य विद्यालय शहवाजपुर में एक छात्र के परिजनों ने शिक्षक राकेश रंजन श्रीवास्तव पर हमला कर दिया। शिक्षक ने छात्र को होमवर्क न करने पर समझाया था, जिससे नाराज़ परिजन स्कूल में घुस आए और लाठी-डंडों से पीट दिया।
विज्ञापन
होमवर्क न करने पर डांटने से नाराज़ परिजनों ने की मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया जी जिले के खिजरसराय प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय शहवाजपुर में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक छात्र के परिजनों ने स्कूल में घुसकर शिक्षक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में शिक्षक राकेश रंजन श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने आए अन्य शिक्षक भी चोटिल हुए हैं।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को विद्यालय परिसर में शिक्षक के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिक्षक राकेश रंजन ने एक छात्र को होमवर्क पूरा न करने और पढ़ाई के प्रति लापरवाही को लेकर सामान्य रूप से समझाया था। इसी बात से नाराज़ होकर छात्र के परिजन स्कूल पहुंच गए और शिक्षक पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: शेयर मार्केट में लाखों गंवाने पर युवक ने किया सुसाइड, विश्व प्रसिद्ध सूर्यकुंड में मिला शव
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल शिक्षकों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जी है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शिक्षकों की सुरक्षा की अनदेखी नहीं की जा सकती। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।