{"_id":"5bb91032867a5514be21c1f8","slug":"swarna-sena-throw-ink-on-sushil-modi-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवर्ण सेना के कार्यकर्ताओं ने सुशील मोदी की कार पर स्याही फेंकी, दिखाए काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवर्ण सेना के कार्यकर्ताओं ने सुशील मोदी की कार पर स्याही फेंकी, दिखाए काले झंडे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
सुशील मोदी
राजग के प्रति सवर्ण समुदाय का विरोध अब राज्य के हर कोने में दिखाई पड़ रहा है। शनिवार को सीतामढ़ी में सवर्ण सेना के कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का विरोध किया। सुशील मोदी की कार पर स्याही फेंकी और काला झंडा दिखाया। बिहार में भारतीय जनता युवा मोर्चा का शंखनाद सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
सम्मेलन में भाग लेने के लिए जब सुशील मोदी सीतामढ़ी पहुंचे तो सवर्ण समुदाय ने उनकी कार पर स्याही फेंकी और काला झंडा दिखाकर विरोध जताया। विरोध प्रकट कर रहे लोग एससी-एसटी एक्ट को वापस लेने की मांग कर रहे थे। इससे पहले भी सुशील मोदी को दरभंगा में विरोध का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
अब तक बिहार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अश्विनी चौबे, सांसद मनोज तिवारी, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, बिहार सरकार के मंत्री ललन सिंह और विजय सिन्हा को विरोध का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन