फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sushil Modi writes book Lalu Lila on Lalu Yadav and his family

सुशील मोदी ने लिखी एक और किताब, 'लालू लीला', आज होगा लोकार्पण

Thu, 11 Oct 2018 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Thu, 11 Oct 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
Sushil Modi writes book Lalu Lila on Lalu Yadav and his family

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाव यादव पर एक किताब लिखी है। इस किताब का नाम है लालू लीला।  किताब का लोकार्पण आज होगा। माना जा रहा है कि इस किताब के जरिए उपमुख्यमंत्री लालू यादव के परिवार द्वारा अर्जित की गई संपत्ति से एक बार फिर पर्दा उठाएंगे।

विज्ञापन


इससे पहले मोदी लालू यादव के चारा घोटाले पर एक किताब लिख चुके हैं। उस किताब का नाम था, 'चारा चोर, खजाना चोर'। यह किताब काफी चर्चा में रही थी। वहीं लालू लीला किताब बाजार में आने से पहले ही काफी चर्चित हो चुकी है। हाल ही में मोदी ने 'बीच समर में' नाम से एक किताब प्रकाशित की है। यह किताब आपातकाल के दौरान जेल यातना के संस्मरणों पर आधारित है।
विज्ञापन


सुशील मोदी का कहना है कि उनकी किताब 'लालू लीला' यह उजागर करती है कि किस प्रकार सत्ता और राजनीति लालू प्रसाद यादव के परिवार के लिए अवैध संपत्ति अर्जित करने का एक जरिया बनी। इस किताब में कंपनियों, दान, वसीयत, पावर ऑफ एटॉर्नी और हर एक काम के बदले जमीन और मकान हथियाने के फंडे के बारे में भी लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्रियों ने की टिप्पणी

किताब पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है, 'लालू-लीला' सार्वजनिक जीवन को भ्रष्टाचार-मुक्त करने के सुशील मोदी के अथक संघर्ष का प्रामाणिक दस्तावेज है। किताब पर कानून व न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है, 'सुशील मोदी की पुस्तक लालू-लीला लालू परिवार के भ्रष्टाचार का जीवंत दस्तावेज है।'


जानकारी के मुताबिक किताब का लोकार्पण लोकमान्य जयप्रकाश नारायण की जयंती पर 11 अक्तूबर को विद्यापति भवन के सभागार में दोपहर एक बजे होगा। लोकार्पण के दौरान कई बड़े मंत्री मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed