{"_id":"00ec7496e2ab71be5c0db459f9fbcb2c","slug":"sushil-modi-criticized-bihar-government-on-yasin-bhatkal-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कहीं यासीन भटकल को दामाद न बना ले नीतीश सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कहीं यासीन भटकल को दामाद न बना ले नीतीश सरकार'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 31 Aug 2013 01:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी ने आतंकी यासीन भटकल मामले में बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने भटकल से बिहार में पूछताछ न होने पर नीतीश सरकार की आलोचना की है।
विज्ञापन
सुशील मोदी ने कहा है कि इशरत को बेटी बताने वाली जनता दल यूनाइटेड कहीं भटकल को दामाद न बना लें।
ट्वीटर पर सुशील मोदी ने लिखा कि देश के छह राज्य भटकल से पूछताछ करने के लिए उसे रिमांड पर लेना चाहते हैं लेकिन बिहार में भटकल की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस ने न उससे पूछताछ नहीं की और न रिमांड मांगी।
विज्ञापन
उन्होंने आगे लिखा कि गुजरात में पुलिस मुठभेड़ मे मारी गई इशरत के पटना में बचपन गुजारने पर जदयू ने उसे बिहार की बेटी बताया तो भटकल का ससुराल बिहार के समस्तीपुर में होने के कारण कहीं उसे बिहार का दामाद ना बता दें।
विज्ञापन
जदयू ने इस बयान के जवाब में कहा कि ऐसे संवेदनशील मामले पर भाजपा को राजनीति नहीं करनी चाहिए। जब हमारे साथ थे तो उन्हें नीतीश अच्छे लगते थे और जब अलग हो गए हैं तो इन्हें कमियां नजर आ रही है। इस तरह की घटिया राजनीति भाजपा ही कर सकती है।