फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sushil Modi claims Jawahar Lal Nehru was against renovation of Somnath temple

कांग्रेस बताए राम मंदिर को लेकर उसका स्टैंड क्या है, नेहरू नहीं चाहते थे बने सोमनाथ- सुशील मोदी

Mon, 05 Nov 2018 11:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Nov 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
Sushil Modi claims Jawahar Lal Nehru was against renovation of Somnath temple
सुशील कुमार मोदी

राम मंदिर मामले में बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने एकबार फिर वकालत की है। उन्होंने इसे करोड़ों हिंदुओं से जुड़ी भावना बताया है। सुशील मोदी ने राम मंदिर निर्माण को सोमनाथ मंदिर से जोड़ा है। मोदी ने कहा कि आजादी के बाद जब 'सोमनाथ मंदिर के पुर्ननिर्माण की बात की गई तो नेहरू इसके पक्ष में नहीं थे। राम मंदिर के बहाने मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नेहरू सोमनाथ मंदिर के पक्ष में नहीं थे। वह मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध करते रहे। यही नहीं जब उनकी इन बातों की अनदेखी कर सरदार वल्लभभाई पटेल ने मंदिर का निर्माण कराया तब नेहरू ने राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद को मंदिर न जाने के लिए पत्र लिखा था लेकिन राष्ट्रपति ने इसकी अनदेखी की थी। 

विज्ञापन


मोदी ने यह बातें कह कर कांग्रेस को राम मंदिर मामले में अपना स्टैंड साफ करने को कहा है। उन्होंने कहा कि आजकल कांग्रेस के नेता लगातार मंदिरों में मत्था टेक रहे हैं लेकिन मंदिर निर्माण को लेकर उनका एजेंडा साफ नहीं है। मोदी ने कहा कि 2010 में ही इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया था।  साथ ही उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश दुर्भाग्यपूर्ण है। अदालतों ने राम मंदिर को लटकाकर रखने का उन्होंने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि का मामला जब आता है तो कोर्ट के पास समय नहीं होता है।
विज्ञापन


सुशील मोदी ने कहा कि मस्जिद कहीं भी बन सकता है, लेकिन राम मंदिर अयोध्या में ही बनेगा। कोर्ट पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि समलैंगिकता और अर्बन नक्सल पर सुप्रीम कोर्ट फैसला दे सकती है तो राम मंदिर पर क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि हम राम मंदिर को छोड़ नहीं सकते हैं, केंद्र सरकार भव्य राम मंदिर के पक्ष में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील मोदी के बयान पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि देश संविधान से चलता है, जिसे बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने बनाया है।  राम मंदिर का मसला कोर्ट में है और फैसला भी वहीं होगा। अगर दोनों पक्षों में आपसी सहमति से हल निकलता है तो भी ठीक है। संसद में अध्यादेश आने पर पार्टी फैसला लेगी। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री गिरिराज किशोर ने कहा कि राम मंदिर बनाने से दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed