फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sushil modi attacked on bihar govt

'बिहार में सरकार बनने से पहले ही अपराधियों का लाइसेंस रीन्यू'

Sun, 15 Nov 2015 11:47 AM IST
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:47 AM IST
विज्ञापन
sushil modi attacked on bihar govt

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने से पहले ही राजनीतिक घमासान तेज होता दिख रहा है। सरकार गठन से पहले ही विरोधियों ने कानून व्यवस्था के बहाने सत्तारूढ़ दलों पर हमले तेज कर दिए हैं। भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तो अभी से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


मोदी ने आरोप लगाया कि मोतिहारी में गुरुवार रात भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक लाल बाबू प्रसाद को हत्या की धमकी दी गई है। मोदी के अनुसार उनके भाई के घर पर भी लूटपाट की गई और भतीजे को मारपीट करके जख्मी कर दिया गया है।
विज्ञापन


मोदी ने बक्सर सदर के बीडीओ और डेहरी आनसोन के ट्रक मालिक से पांच पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप भी लगाया है।

सारण में स्कूली शिक्षक के अपहरण को भी मुद्दा बनाते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने से पहले ही अपराधियों का लाइसेंस रीन्यू हो गया है। जिसका डर था वही बात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



जंगलराज के मुद्दे को छोड़ने को तैयार नहीं भाजपा

sushil modi attacked on bihar govt

बता दें कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के शासन के शासन के दौरान मुख्यमंत्री लालू यादव के राज को जंगलराज कहकर भाजपा ने इसे बीते विधानसभा चुनावों में मुद्दा बनाया था।

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने जंगलराज 2 का मुद्दा जोर शोर से उठाया था लेकिन जनता ने इसे ज्यादा महत्व नहीं दिया और दोबारा लालू-नीतीश की सत्ता में वापसी करा दी।

ले‌किन चुनावों में हार के बाद भी भाजपा नेता जिस तरह इस मुद्दे को उठा रहे हैं उससे साफ है कि भाजपा इसे आसानी से छोड़ने के मूड में नहीं है। भाजपा नेताओं को उम्‍मीद है कि इस कानून व्यवस्‍था के मुद्दे पर ही रालोद-जेडीयू सरकार को घेरा जा सकता है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed