'बिहार में सरकार बनने से पहले ही अपराधियों का लाइसेंस रीन्यू'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने से पहले ही राजनीतिक घमासान तेज होता दिख रहा है। सरकार गठन से पहले ही विरोधियों ने कानून व्यवस्था के बहाने सत्तारूढ़ दलों पर हमले तेज कर दिए हैं। भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तो अभी से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
मोदी ने आरोप लगाया कि मोतिहारी में गुरुवार रात भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक लाल बाबू प्रसाद को हत्या की धमकी दी गई है। मोदी के अनुसार उनके भाई के घर पर भी लूटपाट की गई और भतीजे को मारपीट करके जख्मी कर दिया गया है।
मोदी ने बक्सर सदर के बीडीओ और डेहरी आनसोन के ट्रक मालिक से पांच पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप भी लगाया है।
सारण में स्कूली शिक्षक के अपहरण को भी मुद्दा बनाते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने से पहले ही अपराधियों का लाइसेंस रीन्यू हो गया है। जिसका डर था वही बात हो गई।
मोतिहारी में गुरुवार की रात भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक लाल बाबू प्रसाद को हत्या की धमकी, उनके भाई के घर हमला, लूटपाट और भतीजा जख्मी। 1/n..
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) November 14, 2015
जंगलराज के मुद्दे को छोड़ने को तैयार नहीं भाजपा
बता दें कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के शासन के शासन के दौरान मुख्यमंत्री लालू यादव के राज को जंगलराज कहकर भाजपा ने इसे बीते विधानसभा चुनावों में मुद्दा बनाया था।
भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने जंगलराज 2 का मुद्दा जोर शोर से उठाया था लेकिन जनता ने इसे ज्यादा महत्व नहीं दिया और दोबारा लालू-नीतीश की सत्ता में वापसी करा दी।
लेकिन चुनावों में हार के बाद भी भाजपा नेता जिस तरह इस मुद्दे को उठा रहे हैं उससे साफ है कि भाजपा इसे आसानी से छोड़ने के मूड में नहीं है। भाजपा नेताओं को उम्मीद है कि इस कानून व्यवस्था के मुद्दे पर ही रालोद-जेडीयू सरकार को घेरा जा सकता है।
मोतिहारी में गुरुवार की रात भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक लाल बाबू प्रसाद को हत्या की धमकी, उनके भाई के घर हमला, लूटपाट और भतीजा जख्मी। 1/n..
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) November 14, 2015
2/1...बक्सर सदर के बीडीओ और डेहरी आनसोन (रोहतास) के ट्रक मालिक से पांच-पांच लाख की रंगदारी मांगी गई। सारण में स्कूली शिक्षक का अपहरण।
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) November 14, 2015