{"_id":"06688bb6ab402551ab28fdfaead61a86","slug":"sushil-modi-accused-nitish-for-phone-tapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भाजपा नेताओं के फोन टेप करा रहे हैं नीतीश'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भाजपा नेताओं के फोन टेप करा रहे हैं नीतीश'
एजेंसी/हाजीपुर
Updated Wed, 20 Nov 2013 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
सुशील मोदी ने निशाना साधते हुए कहा कि सशक्त विपक्ष के भय से मुख्यमंत्री, उनके और उनकी पार्टी के कई नेताओं के फोन टेप करा रहे हैं।
मोदी ने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन टूटने के कारण मुख्यमंत्री को पहली बार सशक्त विपक्ष का अहसास हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उनके द्वारा उठाए गए एक भी सवाल का मुख्यमंत्री ने आज तक कोई उत्तर क्यों नहीं दिया।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्यमंत्री पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव के छोटे भाई हैं। अब तो यह कहना पडे़गा बडे़ भाई तो बड़े भाई छोटे भाई भी सुबहां अल्लाह।
विज्ञापन
साथ ही सुशील मोदी ने अपने खिलाफ मुख्यमंत्री द्वारा छपास की बीमारी होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बीमारी उन्हें नहीं बल्कि मुख्यमंत्री को है।
रोज सुबह उठने पर यदि समाचार पत्र में वह अपनी फोटो नहीं देखते तो कई लोगों को काफी कुछ सुनना पड़ता है।