फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sushant Singh Rajput suicide case: Chirag Paswan demands investigation from CM Uddhav Thackeray

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला: चिराग पासवान ने सीएम उद्धव ठाकरे से की जांच की मांग 

Mon, 22 Jun 2020 02:56 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आसिम खान Updated Mon, 22 Jun 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput suicide case: Chirag Paswan demands investigation from CM Uddhav Thackeray
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को लेकर बिहार जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जांच की मांग की है। इसको लेकर चिराग पासवान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत की। 

विज्ञापन


लगभग चार से पांच मिनट में हुई वार्ता में चिराग पासवान ने सुशांत सिंह राजपूत के मामले को संक्षेप में मुख्यमंत्री को बताया। जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अगर कोई इस मामले में दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चिराग ने उद्धव को बताया कि बिहार में सुशांत सिंह की आत्महत्या के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में पनप रही गुटबंदी के खिलाफ आक्रोश है। चिराग पासवान ने इस विषय पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर उद्धव ठाकरे से बात करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वार्ता में महाराष्ट्र के सीएम ने हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया साथ में उद्धव ठाकरे ने दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई ऑल पार्टी मीटिंग में चिराग द्वारा चीन पर प्रतिबंध लगाने पर किए गए संबोधन की भी तारीफ की। चिराग ने उद्धव से बात करने के बाद उनको एक पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed