फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar ara retired customs officer shot dead morning walk jain college

बिहार: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड अफसर की गोली मारकर हत्या, आरा में सनसनी

Thu, 15 Oct 2026 08:33 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 15 Oct 2026 08:33 AM IST
सार

बिहार के आरा में मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कस्टम विभाग के एक सेवानिवृत्त अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने जैन कॉलेज के पास वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
bihar ara retired customs officer shot dead morning walk jain college
अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भोजपुर जिले में अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरा शहर में गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व कस्टम अधिकारी राम कुमार सिंह (70) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। नवादा थाना क्षेत्र के जैन कॉलेज के पास हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ आठ गोलियां दाग दीं। गंभीर रूप से घायल राम कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने घेरकर की फायरिंग

जानकारी के अनुसार, राम कुमार सिंह रोजाना सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते थे। गुरुवार की सुबह भी वह टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान जैन कॉलेज के सामने पहुंचते ही हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने बेहद करीब से गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से राम कुमार सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-1 सुशील कुमार, नवादा थानाध्यक्ष रजनीकांत और जिला सूचना इकाई (डीआईयू) की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। साक्ष्य जुटाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए हैं। वहीं, पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा सके। हत्या के कारणों और वारदात में शामिल अपराधियों का पता लगाने के लिए पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 वर्षों से आरा में रह रहे थे पूर्व अधिकारी

मृतक राम कुमार सिंह मूल रूप से भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के लहंग डुमरिया गांव के रहने वाले थे। वह स्वर्गीय हरवंश सिंह के 70 वर्षीय पुत्र थे और पूर्व में कस्टम अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के कनकपुरी मोहल्ले में अपना मकान बनाकर रह रहे थे। पिछले करीब 12 वर्षों से उनका निवास आरा में ही था। राम कुमार सिंह सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। वह क्षेत्रीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष थे। इसके अलावा वह नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के ट्रस्टी और सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर के कार्यकारिणी सदस्य भी थे।

जमीन विवाद में हत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच

पूर्व कस्टम अधिकारी की हत्या के पीछे फिलहाल जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या की असली वजह क्या है और वारदात को किसने अंजाम दिया, यह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। सदर एसडीपीओ-1 सुशील कुमार ने बताया कि शुरुआती जानकारी में जमीन विवाद के कारण हत्या की बात सामने आ रही है। मृतक के पुत्र और पत्नी ने भी जमीन विवाद की आशंका जताई है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed