फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 15 Oct 2026 09:00 AM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 15 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

08:57 AM, 15-Oct-2026

बिहार: नकली ब्रांडेड चप्पल बनाने का खुलासा, स्पार्क के लोगो वाले 420 चप्पल बरामद

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के कन्हौली बाजार में पुलिस ने नकली ब्रांडेड चप्पल बनाने के मामले का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान स्पार्क कंपनी के लोगो वाले 420 चप्पल, 240 तैयार चप्पल, 220 बॉक्स और 250 रैपर बरामद किए गए। और पढ़ें
08:43 AM, 15-Oct-2026

बिहार: 40 दिन से लापता शिक्षिका का बगीचे में दफन मिला शव, मां-बड़ी बहन समेत चार हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के यजुआर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में 40 दिनों से लापता 19 वर्षीय पलक कुमारी का सड़ा-गला शव आम के बगीचे में जमीन खोदकर बरामद किया गया। पलक एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। उसकी मां उषा देवी ने पुलिस को बताया कि बेटी ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद परिवार ने शव को घर से करीब 200 मीटर दूर बगीचे में दफना दिया था। और पढ़ें
विज्ञापन
08:33 AM, 15-Oct-2026

बिहार: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड अफसर की गोली मारकर हत्या, आरा में सनसनी

बिहार के आरा में मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कस्टम विभाग के एक सेवानिवृत्त अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने जैन कॉलेज के पास वारदात को अंजाम दिया। और पढ़ें
07:53 AM, 15-Oct-2026

बिहार क्राइम: जमीन के लिए बेटे ने पार की हद, पिता की पीट-पीटकर हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र स्थित गौसपुर सरसौना गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बेटे पर अपने 70 वर्षीय पिता की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। मृतक की पहचान भाग्य नारायण राय के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पुत्र गौचरण राय है। और पढ़ें
07:49 AM, 15-Oct-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के काजी डुमरा गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर गिरफ्तार शराब धंधेबाज लालबाबू पासवान को छुड़ाकर भगा दिया गया। और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed