फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sudhakar Singh Says Resigned after Order Of Lalu Prasad, Said I Am MLA Till 2025

बिहार: ' इस्तीफा दिया नहीं बल्कि दिलवाया गया', पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने किया बड़ा खुलासा

Wed, 05 Oct 2022 12:57 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 05 Oct 2022 12:57 PM IST
सार

बिहार के कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले सुधाकर सिंह ने कहा कि मैं 2025 तक एमएलए हूं और मुझे कोई हिला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि कुर्सी से चिपकने वाले लोग मुझे चुनौती न दें।

विज्ञापन
Sudhakar Singh Says Resigned after Order Of Lalu Prasad, Said I Am MLA Till 2025
सुधाकर सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले राजद नेता और जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बता दिया है कि आखिर उनका इस्तीफा क्यों हुआ? किस मजबूरी में इस्तीफा देना पड़ा। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि मैं 2025 तक एमएलए हूं और मुझे कोई हिला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि कुर्सी से चिपकने वाले लोग मुझे चुनौती न दें। मैं शुरू से ही किसानों के लिए काम करता आया हूं और आगे भी करता रहूंगा।

विज्ञापन


लालू ने कहा इस्तीफा दे दो और मैंने दे दिया
सुधाकर सिंह ने कहा कि कृषि मंत्री के पद से मैंने खुद इस्तीफा नहीं दिया मुझे दिलवाया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मुझे मंत्री बनने के लिए कहा था इसलिए मैंने मंत्री पद स्वीकार किया था। फिर उन्होंने कहा कि इस्तीफा दे दो। मैंने दे दिया। उन्होंने कहा कि अगर मैं नहीं भी देता तो  राज्य के मुख्यमंत्री की कलम में इतनी ताकत होती है कि वह किसी भी मंत्री को कभी भी बर्खास्त कर सकता है। इसलिए यह सवाल नहीं है कि मैंने इस्तीफा दिया कि मेरा इस्तीफा लिया गया। उन्होंने कहा कि मेरा इस्तीफा जिन मुद्दों पर हुआ  उसके ऊपर बहस होनी चाहिए। मैंने इतना ही कहा था कि कृषि रोड मैप बनाओ पर बिहार के किसानों से बात तो कर लो। 
विज्ञापन


जिन्हें कुर्सी प्यारी है वे लोग मुझे क्या चुनौती दे रहे हैं?: सुधाकर सिंह
सुधाकर सिंह दुर्गावती प्रखंड के करार गांव में आयोजित किसानों की सभा में बोलते हुए कहा कि  जिन्हें कुर्सी प्यारी है वे लोग मुझे क्या चुनौती दे रहे हैं । नीतीश कुमार के नेतृत्व में कुर्सी के लोभ में कुर्सी से चिपकने वाले लोग की चिंता मुझे नहीं है।  उन्होंने कहा कि मंत्री पद से हटने के बाद भी किसान हमारा स्वागत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैं 2025 तक एमएलए हूं और 25 तक सदन से सड़क तक जितनी ताकत है बोलता रहूंगा। मुझे कोई रोक नहीं सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed