{"_id":"5fee56888ebc3e08c168ec33","slug":"success-in-catching-three-naxalites-with-gangster-in-aurangabad-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: औरंगाबाद में सरगना सहित तीन नक्सलियों को पकड़ने में मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: औरंगाबाद में सरगना सहित तीन नक्सलियों को पकड़ने में मिली सफलता
Fri, 01 Jan 2021 04:24 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, गया
एजेंसी, गया
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 01 Jan 2021 04:24 AM IST
विज्ञापन
बिहार पुलिस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के औरंगाबाद जिले में पुलिस को सरगना सहित तीन नक्सलियों को पकड़ने में सफलता मिली है। पकड़े गए नक्सलियों के पास से हथियार, गोली, नक्सली पर्चा व अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
हथियार, गोली, नक्सली पर्चा भी हुए बरामद
औरंगाबाद पुलिस कप्तान डॉ. सुधीर पोरिका ने बताया कि मंगलवार रात जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के गांव में नक्सली सरगना सुनील खत्री के दो हार्डकोर नक्सलियों के साथ आने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
सूचना पर गांव की घेराबंदी कर तीनों नक्सलियों को दबोच लिया गया। पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर दो देसी स्टेनगन, गोली, नक्सली साहित्य आदि बरामद किया गया। इन नक्सलियों पर विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
गया-औरंगाबाद के सीमावर्ती जंगल से आईईडी व विदेशी हथियार बरामद
औरंगाबाद-गया के सीमावर्ती जंगलों से पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह विदेशी हथियार व आईईडी के साथ अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। तीन आईईडी उस रास्ते में लगाए गए थे, जिससे कोबरा बटालियन के जवान जंगल में सर्च ऑपरेशन के लिए आते-जाते हैं।
औरंगाबाद एसपी डॉ. सुधीर पोरिका के अनुसार छकरबंधा जंगल में गया-औरंगाबाद की पुलिस और 205 कोबरा बटा. के साथ संयुक्त अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच गोबरदाहा इलाके में कोबरा टीम को सर्च अभियान में तीन आईईडी, विदेशी रायफल, पांच राउंड गोली, पेट्रोल, खाद्य सामग्री व अन्य विस्फोटक सामान मिले।