{"_id":"6489acfc42a0c1862a00748a","slug":"sub-inspector-brutally-beat-up-watchman-and-put-him-in-custody-in-begusarai-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सब इंस्पेक्टर ने चौकीदार को बेरहमी पीटकर हाजत में किया बंद; इससे पहले दो व्यवसायियों से भी की थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सब इंस्पेक्टर ने चौकीदार को बेरहमी पीटकर हाजत में किया बंद; इससे पहले दो व्यवसायियों से भी की थी मारपीट
Wed, 14 Jun 2023 05:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 14 Jun 2023 05:35 PM IST
सार
पीड़ित चौकीदार नंदकिशोर पासवान ने आरोप लगाया है कि सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार पीटने के बाद उसे वहां से उठाकर थाने में ले गए और हाजत में बंद कर दिया। इसकी खबर मिलने पर अन्य चौकीदार थाने के बाहर जमा होकर हंगामा करने लगे। बाद में वरीय पुलिस पदाधिकारी के मौके पर पहुंचने के बाद समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
पीड़ित चौकीदार नंदकिशोर पासवान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेगूसराय से एक पुलिस अधिकारी की सनक वाली करतूत सामने आई है। जहां उसने न सिर्फ अपने ही अधीन काम करने वाले चौकीदार की बुरी तरह से पिटाई की, बल्कि उसे हाजत में भी बंद कर दिया। इस घटना को लेकर चौकीदारों में काफी नाराजगी देखी गई, जिसके बाद वरीय पदाधिकारियों के हस्तक्षेप करने पर मामला किसी तरह शांत हुआ। घटना बखरी थाना क्षेत्र की है। वहीं, इसी पुलिस अधिकारी ने दो दिन पहले ही रात में गश्त के दौरान दो व्यवसायियों को भी सरेआम पीट दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार दो लोगों को पीटते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकीदार के पद पर पदस्थापित नंदकिशोर पासवान बखरी क्षेत्र के बाजार में अपनी ड्यूटी पर तैनात था। इसी बीच राजीव कुमार नामक सब इंस्पेक्टर ने नंदकिशोर पासवान को अपने पास बुलाया। फिर पहले तो उससे नाम-पता पूछा और बाद में शराब पीने का आरोप लगाकर उसके साथ गाली-गलौज और जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारपीट की। इस दौरान चौकीदार ने भी धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन
पीड़ित नंदकिशोर पासवान ने आरोप लगाया कि सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार उसे वहां से उठाकर थाने में ले गए और हाजत में बंद कर दिया। इसके पहले सब इंस्पेक्टर ने उसकी जमकर पिटाई की। घटना की सूचना मिलते ही चौकीदारों में नाराजगी देखी गई। इसे लेकर चौकीदार थाने के बाहर जमा हुए बाद में वरीय पुलिस पदाधिकारी के मौके पर पहुंचने के बाद समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल इस घटना को लेकर चौकीदारों में आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं, संब इंस्पेक्टर के द्वारा मारपीट करने की घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन