फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   student raped by shepherds in bihar

पहाड़ पर घूमने गई छात्रा, चरवाहों ने किया गैंगरेप

Wed, 22 May 2013 05:00 PM IST
बांका/एजेंसी
बांका/एजेंसी Updated Wed, 22 May 2013 05:00 PM IST
विज्ञापन
student raped by shepherds in bihar

बिहार के बांका जिले में पुरुष मित्र के साथ मंदार पर्वत घूमने पहुंची स्नातक की एक छात्रा के साथ तीन चरवाहों द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है।

विज्ञापन


इस दौरान उसके मित्र के साथ मारपीट भी की गई तथा उसके सारे पैसे लूट लिए गए। पुलिस ने बुधवार सुबह दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मंदार पर्वत घूमने गई थी छात्रा
पुलिस के मुताबिक, बाराहाट गांव की निवासी 22 वर्षीया छात्रा नालंदा के मानपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले अपने पुरुष मित्र के साथ मंगलवार शाम मंदार पर्वत घूमने गई थी, तभी चढ़ाई के दौरान तीन चरवाहों ने दोनों को बंधक बना लिया और तीनों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


नकदी और मोबाइल भी लूटा
इस दौरान आरोपियों ने लड़के के साथ मारपीट की और उससे 3,500 रुपये और मोबाइल फोन भी लूट लिया। आरोपियों से छूटने के बाद दोनों ने किसी तरह बाराहाट थाना पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। आरोपियों की उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो आरोपी गिरफ्तार
बांका के पुलिस अधीक्षक पुष्कर आनंद ने बुधवार को बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर संबंधित थाने में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि सुबह दो आरोपियों पहाड़पुर गांव निवासी कपिल यादव और बबलू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों आरोपियों की पहचान पीड़िता ने कर ली है तथा पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। उन्होंने तीसरे आरोपी को भी जल्द पकड़े जाने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed