{"_id":"64281e15f11e3e9dcb0abccc","slug":"student-khushi-kumari-committed-suicide-by-hanging-after-failing-in-matriculation-examination-in-munger-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Board Result: 'खुशी' को खुशी न मिल सकी...और उसने मौत को गले लगाया, पिता की ख्वाहिश जान रह जाएंगे दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Board Result: 'खुशी' को खुशी न मिल सकी...और उसने मौत को गले लगाया, पिता की ख्वाहिश जान रह जाएंगे दंग
Sat, 01 Apr 2023 05:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 01 Apr 2023 05:35 PM IST
सार
मुंगेर में पूरब सराय निवासी एक छात्रा ने मैट्रिक में फेल होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि खुशी के पिता उसे डॉक्टर बनाना चाहते थे।
विज्ञापन
मृतक छात्रा खुशी कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरब सराय की रहने वाली एक छात्रा ने साड़ी और बाल्टी के सहारे गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने यह कदम मैट्रिक की परीक्षा में फेल होने के बाद उठाया। वहीं, घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मुंगेर जिला के गायत्री नगर निवासी मंटू साह ई-रिक्शा और ऑटो चला कर परिवार का पालन-पोषण करता करता है। उसकी सबसे छोटी बेटी खुशी कुमारी (16) का शुक्रवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया गया। उसमें खुशी कुमारी फेल हो गई।
विज्ञापन
उसके परिजनों ने बताया कि फेल होने के बाद कल से ही खुशी गुमसुम रह रही थी। शनिवार दोपहर जब घर में कोई नहीं था तो अपने कमरे में बाल्टी और साड़ी के सहारे गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि खुशी के पिता उसे डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन