फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   stolen mobile sells on online

ये खबर पढ़कर OLX पर नहीं खरीदेंगे मोबाइल

Mon, 08 Jun 2015 04:30 PM IST
Updated Mon, 08 Jun 2015 04:30 PM IST
विज्ञापन
stolen mobile sells on online

बिहार में चोरी किए गए मोबाइल फ़ोनों की ऑनलाइन बिक्री का मामला सामने आया है। तमाम कंपनियों के ब्रांडेड मोबाइल फ़ोन बिक्री से जुड़ी वेबसाइट ओएलएक्स पर मौजूद हैं। बड़ी तादाद में लोग ऐसे फ़ोन खरीद भी रहे हैं।

विज्ञापन


पटना पुलिस ने दो लोगों को इस मामले में गिरफ़्तार किया है। इस गिरोह के सदस्य ओएलएक्स पर नये मोबाइल फ़ोन को काफ़ी सस्ते दर पर बेचे जाने का विज्ञापन दिया करते थे।
विज्ञापन


पटना ज़िले के फुलवारी शरीफ़ के डीएसपी इम्तियाज़ अहमद ने बताया कि बेउर थाना क्षेत्र के दो लोगों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है।

नक़ली ग्राहक, असली चोर!

stolen mobile sells on online

पुलिस का दावा है कि उन्होंने पहले ऑनलाइन बाज़ार ओएलएक्स के माध्यम से भेजे गए विज्ञापन की पुष्टि की। पुष्टी के बाद दो पुलिसवाले नकली ग्राहक बनकर इनके पास भेजे गए।

पुलिस का कहना है कि जैसे ही सौदा तय हुआ सादी वर्दी में गए पुलिस वालों ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को छापामारी में क़रीब 36 एंड्राइड और स्मार्ट मोबाइल फोन भी बरामद हुए।

पुलिस कहती है कि पूछताछ के बाद इन दोनों ने चोरी गए सैमसंग, सोनी, नोकिया आदि कंपनियों के महंगे मोबाइल सेट को काफ़ी कम दाम पर बेचने की बात मान ली। पुलिस इस बात की जांच में लगी है कि ये चोरी के मोबाइल सेट कहाँ से लाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed