फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Speeding truck hit bike in Aurangabad brother and sister died road accident

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, भाई और बहन की मौत, पेपर देने आए थे औरंगाबाद

Tue, 11 Apr 2023 11:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 11 Apr 2023 11:13 PM IST
सार

औरंगाबाद में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से भाई और बहन की मौत हो गई। भाई अपनी बहन को पेपर दिलाने के लिए बाइक से औरंगाबाद आया था। वापस लौटते समय ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Speeding truck hit bike in Aurangabad brother and sister died road accident
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ पर मंगलवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ओबरा थाना इलाके के सदीपुर डिहरी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक पॉलिटेक्निक छात्रा समेत दो की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतका की पहचान पटना के मसौढ़ी थाना के लहसुना निवासी प्रियंका कुमारी (22) के रूप में की गई हैं। वहीं, मृतक रौनक कुमार (25) जहानाबाद जिले के जहांगीरपुर गांव का रहने वाला है। दोनों रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई बहन लगते थे।  
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रौनक अपनी फुफेरी बहन प्रियंका को पॉलिटेक्निक की परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से औरंगाबाद आया था। पेपर खत्म होने के बाद शाम को दोनों बाइक से अपने गांव जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच-139 पर ओबरा थाना इलाके में सदीपुर डिहरी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग दोनों को ओबरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। 

हादसे की सूचना मृतकों के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। जवान बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों के गांव में भी मातम पसरा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed