फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Speeding truck and Barauni jurisdictional vehicle collided in Begusarai

Bihar News: बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक और बरौनी क्षेत्राधिकारी की गाड़ी में टक्कर, सभी बाल-बाल बचे

Wed, 08 Feb 2023 05:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 08 Feb 2023 05:35 PM IST
सार

घायल पुलिसकर्मी के मुताबिक, बरौनी क्षेत्राधिकारी की गाड़ी से 12वीं का परीक्षा प्रश्न पत्र लेकर एग्जाम सेंटर जा रहे थे। तभी सुशील नगर के पास तेज रफ्तार टैंकलॉरी ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे गाड़ी में बैठे सीओ और तीन पुलिसकर्मी सहित ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Speeding truck and Barauni jurisdictional vehicle collided in Begusarai
तेज रफ्तार ट्रक और बरौनी क्षेत्राधिकारी की गाड़ी में हुई जबरदस्त टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार प्रदेश के बेगूसराय में बुधवार को एक तेज रफ्तार टैंकलॉरी और बरौनी क्षेत्राधिकारी की गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में बरौनी प्रखंड के क्षेत्राधिकारी  सुमन कुमार, एक दरोगा, दो पुलिसकर्मी और एक ड्राइवर की जान बाल-बाल जान बच गई। इस तरह एक बड़ा हादसा होने से टल गया।  वहीं, गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना एनएच 31 स्थित सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां सभी खतरे से बाहर हैं। इस घटना में सीओ सुमन कुमार, पुलिस जवान अनिल कुमार सिंह, उदय कुमार झा, ड्राइवर धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। 
विज्ञापन


घटना के वक्त सेंटर में पहुंचाने जा रहे थे परीक्षा प्रश्न पत्र 
घायल पुलिसकर्मी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वे ट्रेजरी से इंटरमीडिएट का परीक्षा प्रश्न पत्र एग्जाम सेंटर पर पहुंचाने जा रहे थे। तभी सुशील नगर के पास तेज रफ्तार टैंकलॉरी ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे गाड़ी में बैठे सीओ सुमन कुमार और तीन पुलिसकर्मी सहित ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल इस घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी इलाजरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस घटना के बाद एनएच 31 पर घंटों तक जाम लगा रहा । घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर किसी तरह एनएच 31 पर से गाड़ी को हटाकर यातायात शुरू किया। जानकारी के मुताबिक सीओ इलाज के बाद अपने घर चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed